नगर निगम द्वारा बकाया करदाताओ से वसुली निरंतर जारी है

देवास/ नगर निगम द्वारा बकाया करदाताओ से निरंतर वसुली की जा रही है। नगर निगम आयुक्त संजना जैन ने बताया कि निगम के गठित दलो द्वारा बकाया संपत्तिकर की राशि कुर्की की कार्यवाही अर्न्तगत 5 लाख 81 हजार 961 की वसुली की गई तथा 5 लाख 63 हजार 876 की चैक द्वारा वसुली की गई। औद्योगिक क्षेत्र से बकाया संपत्तिकर की राशि 52 हजार 534 चैक द्वारा गठित दलो द्वारा वसुली गई। बकाया जलकर दाताओ से नल कनेक्शन विच्छेद की कार्यवाही के दौरान 1 लाख 77 हजार 487 की राशि निगम द्वारा जमा कराई गई। यूजर चार्जेस की राशि 81 हजार 540 व लायसेंस शुल्क की राशि बकायादारो द्वारा 31 हजार 940 जमा की गई। निगम स्वामित्व की दुकान किराये की राशि बकयादारो द्वारा तालाबंदी की कार्यवाही के दौरान 43 हजार 487 जमा की गई। बकाया करो की वसुली मे निगम राजस्व निरीक्षक प्रकाश जेतवाल, अजीज खान, रामचन्द्र हरके, सहायक राजस्व निरीक्षक आई एस कपूर, संजय पारखे व उनके सहयोगी साथ रहे।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply