देवास। श्रीजी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सेवा समिति के सदस्यो ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में थाना सिटी कोतवाली प्रभारी महेन्द्र परमार की उपस्थिति में थाने पर महिला पुलिस अधिकारियो का स्वागत गुलदस्ता व सम्मान भेंटकर एवं मिठाई खिलाकर किया। समिति सदस्यो द्वारा मुख्य रूप से डीएसपी सुश्री प्रतिष्ठा राठैाड़, सब इंस्पेक्टर शहनाज खान, निर्भया प्रभारी सोनिया धाकरे, कृष्णा सूर्यवंशी, परिवार परामर्श की सब इंस्पेक्टर मधुबाला सोलंकी, महिला परिवार परामर्श केन्द्र आरक्षक देविका विश्वकर्मा, महिला डेस्क आरक्षक मेधा राणा, निर्भया आरक्षक मयुरी कुशवाह, थाना आरक्षक वंदना बैरासी, प्रतिक्षा राठौड़ आदि का सम्मान सिटी कोतवाली पहुंचकर किया गया। कार्यक्रम में प्रतिष्ठा राठौड़ ने कहा सभी लोग यही सोचते है कि लड़की है तो कैसे काम करेगी। मेरे बारे में सोचते है थाना प्रभारी का काम कैसे करेगी। महिलाओ को यही बताना चाहूूंगी कि सभी लोग आगे आकर अच्छा काम करे और जो सो रहे है वे गलत है। महिलाएं किसी भी क्षेत्र में कार्य करने की क्षमता रखती है। तत्पश्चात थाना प्रभारी श्री परमार का भी सम्मान समिति द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान समिति की कुसुमलता अग्रवाल, रश्मि पाण्डेकर, हेमलता सक्सेना, हर्षिता पवार, अर्शिया सैय्यद, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नीतु जाधव आदि का सम्मान समिति के पदमसिंह पवार, घनश्याम मोदी, सैय्यद अरशद, जीएस सक्सेना आदि के द्वारा किया गया। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी रूखमणि परमार ने दी।
Related Posts '
05 OCT
सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी के 74 विद्यार्थियों ने महू स्थित इंफेंट्री म्यूजियम का भ्रमण किया
सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी के 74 विद्यार्थियों ने महू...
04 OCT
ऑनलाइन बिजनेस के नाम पर 9 लाख की ठगी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
ऑनलाइन बिजनेस के नाम पर 9 लाख की ठगी करने वाले तीन...
03 OCT
लघु उद्योग भारती के उद्यम समागम 2026 का समापन
लघु उद्योग भारती के उद्यम समागम 2026 का समापन निजी...
03 OCT
ड्रोन से अवैध गांजा खेती का खुलासा, 354 पौधे और 686 किलो गांजा जब्त
ड्रोन से अवैध गांजा खेती का खुलासा, 354 पौधे और 686 किलो...
01 OCT
आपराधिक मामलों से पार्षद प्रतिनिधि के गले की हड्डी बने प्रवीण वर्मा, भाजपा में कार्रवाई की चर्चा
आपराधिक मामलों से पार्षद प्रतिनिधि के गले की हड्डी...

