राधाकृष्ण फाग यात्रा 14 मार्च को

देवास। हिन्दू समाज मे सामाजिक समरसता का भाव लिए जीवन मे उल्लास, उमंग, प्रेम का रंग बिखेरता उत्सव होली है। इस पर्व पर सामाजिक सद्भाव समिति के तत्वाधान मे प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी राधाकृष्ण फाग यात्रा (गैर) रंग पंचमी के उपलक्ष्य मे 14 मार्च, शनिवार को प्रात: 11 बजे जवाहर चौक से प्रारंभ होगी। समिति प्रमुख योगेश व्यास ने बताया कि जैन समाज, माली समाज, ब्राह्मण समाज, सेन समाज, मराठा समाज, लुनिया समाज, कोरकू समाज, सिंधी समाज, दर्जी समाज, राजपूत समाज, रविदास समाज, बलाई समाज, रजक समाज, खाती समाज, खटीक समाज, पाटीदार समाज, विश्वकर्मा समाज, दर्जी समाज, खण्डेलवाल समाज के प्रमुखो ने समस्त समाजजनो से अधिक से अधिक संख्या मे पधारकर फाग यात्रा को सफल बनाने की अपील की है। उक्त जानकारी जिला प्रचार प्रमुख अर्जुन वर्मा ने दी।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply