17 मार्च तक कियेे जा सकेेंगे आवेदन
देवास, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय,भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा देवास मेेें आयोेजित किये जा रहे 2 साप्ताहिकी उद्यमिता जागरुकता कार्यक्रम में प्रवेश के लिये 17 मार्च 2020 आवेदन की अंतिम तिथि है। उद्यमिता विकास केन्द्र मध्यप्रदेश (सेडमैप) की जिला समन्वयक नीता पंत द्वारा प्रदत जानकारी अनुसार यह कार्यक्रम पूर्णतया निशुल्क है । प्रवेश के लिये निर्धारित न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता आठवीं कक्षा उत्तीर्ण तथा आयु सीमा 18 से 40 वर्ष है।
कार्यक्रम आयोजन का उद्देश्य स्वरोजगार के इच्छुक शिक्षित युवाओं को उद्यमिता से जोड़ना और इसके लिये आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है , जिससे वे न केवल स्वयं का उद्योग अथवा व्यवसाय स्थापित करने हेतु अग्रसर हों वरन् उसके सफलतापूर्वक संचालन में सक्षम हों। कार्यक्रम के दौरान युवाओं को इकाई स्थापना प्रक्रिया, उपयुक्त इकाई चयन, प्रोजेक्ट रिपोर्ट निर्माण,ऋण योजनाएं, ऋण प्रकरण निर्माण, इकाई प्रबंधन, मार्केटिंग,अकाउटिंग, नवउद्यमियों को शासन द्वारा दी जाने वाली सुविधाएं आदि विषयों पर मार्गदर्शन दिया जाएगा। साथ ही उपलब्धि अभिप्रेरणा के विकास, व्यक्तित्व विकास, पराक्रमण कोैशल विकास, संपे्रषण कला कोैशल विकास आदि के लिये विशेष मनोवैज्ञानिक पद्धति प्रशिक्षण किया जाएगा जिससे उनमें उद्यमीय गुणों का विकास हो सकें।
प्रशिक्षण हेतु कुल 30 सीट उपलब्ध हैं तथा प्रशिक्षणार्थियों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। आवेदन व अधिक जानकारी हेतु नीता पंत, जिला समन्वयक – उद्यमिता विकास केन्द्र मध्यप्रदेश (सेडमैप) ( मोबाइल क्र. 9425010535 ) से जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र (कलेक्ट्रेट कैम्पस)में व्यक्तिगत संपर्क किया जा सकता है।

