सोशल मीडिया पर सकारात्मक सन्देश..
देवास। सोशल मीडिया के चर्चित चेहरे अरुण परमार द्वारा एक पोस्ट डाली गई जिसमे यह बताया गया कि आज क्षेत्र में भ्रमण के दौरान मार्केट से होते हुए विधायक आशीष शर्मा जा रहे थे, तभी उनकी नजर एक बालिका पर पड़ी जो सायकल की दुकान के सामने अपने मजदूर माता पिता से सायकल लेने की इच्छा जाहिर कर रही थी। किन्तु शायद उसकी इच्छा पूरी नही हो रही थी, इस पर विधायक आशीष शर्मा ने बालिका की इच्छा पूरी करते हुए दुकानदार को सायकल के रुपए दिये और बालिका को खुश कर दिया।
जो की यह सोशल मीडिया पर एक सकरात्मक पोस्ट तो है ही वही विधायक आशीष शर्मा की आम लोगो के प्रति अपनी निष्ठा ओर सहानुभूति भी दर्शाती है। अगर देश मे ऐसे सभी जनप्रतिनिधि हो जाये तो आज देश की दिशा ही बदल जाये।


