चामुंडा टेकरी पऱ लगें रोप वे कि ट्राली का तार गिररी से हुआ अलग

– शहर में तेज बारिश के साथ गिरे ओले कई जगह पर टूटे पेड़

देवास में मौसम परिवर्तन का असर दिखा। दिन में तेज गर्मी वहीं देर शाम बारिश का दौर शुरू हुआ। करीब एक घंटे से ज्यादा समय तक तेज बारिश होती रही साथ ही ओले भी गिरे। वहीं कई जगहों पर पेड़ गिरने की घटनाएं भी हुई कई जगहों पर शहर में लगे होर्डिंग भी गिरे। शहर मे लगातार बारिश का दौर जारी है।

आज शाम लगभग 5 बजे चामुंडा माता मन्दिर देवास रोप वे की रोप दूसरे टावर के पास गिर गई थी। जिस कारण ट्राली मै 6 लोग फस गए थे । उक्त सूचना पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा पहुचकर रेस्क्यू का कार्य करवाया गया। रेस्क्यू टीम के द्वारा रोप वे ट्राली में फंसे सभी 6 लोगो को सुरक्षित निकाल लिया गया है। ट्राली मैं फसे लोग रमेश, प्रीति, प्रियंका, रोहित आर्य एवं सतीश उड़ीसा आंध्रप्रदेश से दर्शन के लिए मन्दिर आये है। रोप वे मैं आई खराबी के जांच के आदेश दिए गए है। सभी 06 यात्रियों को रेस्क्यू टीम के द्वारा सकुल नीचे उतारा गया एवं किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नही हुई है।

Post Author: Vijendra Upadhyay