द सुश्रुत सम्मान से अमलतास समूह के संस्थापक भदौरिया सम्मानित

– नई दिल्ली में आयोजित समारोह में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॅा.मनसुख मांडविया ने प्रदान किया सम्मान

इंदौर। मप्र के सबसे बड़े चिकित्सा शिक्षा समूह अमलतास समूह और इंडेक्स समूह के संस्थापक सुरेशसिंह भदौरिया को नई दिल्ली में सम्मानित किया गया है। भारत में स्वास्थ्य और चिकित्सा क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॅा. मनसुख मांडविया ने द सुश्रुत सम्मान सुरेशसिंह भदौरिया को प्रदान किया। देश के सबसे प्रतिष्ठित अवॅार्ड में स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले प्रमुख व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। मप्र में सबसे बड़े चिकित्सा शिक्षा समूह ने स्वास्थ्य,शिक्षा और समाजसेवा तीनों में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए यह सम्मान दिया गया है।अमलतास और इंडेक्स समूह ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के साथ कोरोना के दौरान सबसे बेहतर कार्य किया है। इंदौर,देवास शहर में कोरोनाकाल के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर और सुचारू रूप से जारी रखने के लिए अमलतास और इंडेक्स समूह ने सबसे बड़े मददगार की भूमिका निभाई है। दिल्ली स्थित प्रगति मैदान के भारत मंडपम में देश में अपनी तरह का पहला हेल्थ कॉन्क्लेव ‘सुश्रुत अवॉर्ड्स का उद्देश्य अंत्योदय और सेवा धारियों का सम्मान करना था।
अमलतास ग्रुप के संस्थापक श्री सुरेश सिंह भदौरिया ने कहा कि “यह सम्मान सिर्फ मेरा सम्मान नहीं है बल्कि अमलतास अस्पताल और इंडेक्स मेडिकल कॉलेज से जुड़े हर एक स्वास्थ्यकर्मी और शिक्षक के साथ छात्रों का सम्मान है। सामूहिक प्रयासों से ही हम बेहतर से बेहतर कर पाते हैं। आने वाले समय में भी हम चिकित्सा, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा का यह क्रम जारी रखेंगे। अमलतास समूह के चेयरमैन श्री मयंकराज सिंह भदौरिया ने सुश्रुत अवॅार्ड मिलने पर बधाई दी।

Post Author: Vijendra Upadhyay