एक हजार चार सो से अधिक बूथों पर सुनी गई “मन की बात”


– भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं आमजन हुए शामिल
*देवास।* देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के महत्वपूर्ण कार्यक्रम “मन की बात” कार्यक्रम के 110वें एपिसोड का प्रसारण देवास जिले के एक हजार से अधिक बूथों पर हुआ। उक्त कार्यक्रमों में भाजपा के बूथ व पन्ना समिति सदस्य, कार्यकर्ता, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व आमजन शामिल हुए।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र चौधरी व सह मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने बताया की जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल के कुशल मार्गदर्शन में जिले के 20 मंडलों में बूथ स्तर पर मन की बात का प्रसारण हुआ।
भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल ने देवास के वार्ड क्रमांक 23, बूथ क्रमांक 165 में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात के 110 वे एपिसोड को कार्यकर्ता बंधुओं के साथ सुना। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे। इसी प्रकार जिले के करीब 1400 बूथों पर मोदीजी की मन की बात सुनी गई। श्री मोदी ने संबोधन में कहा आज देश में कोई भी क्षेत्र ऐसा नहीं है जिसमें देश की नारी शक्ति पीछे रह गई हो। एक ओर क्षेत्र जिसमें महिलाओं ने अपनी क्षमता का बेहतरीन प्रदर्शन किया है वह है प्राकृतिक खेती, जल संरक्षण और स्वच्छता। यह 110वां एपिसोड है व ऐसा हो सकता है कि देश में मार्च में चुनाव आचार संहिता लागू हो जाए। पिछले आम चुनाव के समय भी ऐसे ही मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण कुछ महीनो के लिए बंद हो गया था। जब हम अगली बार मिलेंगे तो वह 111वां एपिसोड होगा और यह एक शुभ नंबर है। अगली बार इस नंबर से शुरू करने से अच्छा और क्या होगा। पीएम मोदी ने कहा कुछ दिन पहले ही चुनाव आयोग ने एक और अभियान की शुरुआत की है – मेरा पहला वोट देश के लिए। इसके जरिए अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने का निवेदन किया। श्री मोदी ने कहा भारत को जोश व ऊर्जा से भरी युवा शक्ति पर गर्व है। हमारे युवा साथी चुनावी प्रक्रिया में जितनी अधिक भागीदारी करेंगे इसके नतीजे देश के लिए उतने ही लाभकारी होंगे। जिले में मन की बात कार्यक्रम के फोटो व वीडियो संगठन एप पर अपलोड किए गए।

Post Author: Vijendra Upadhyay