ग्रामीण महिलाओं को दी कानून संबधित जानकारी

निलेश वर्मा, पोलाय जागीर

ग्राम पोलाय जागीर मैं आंगनवाड़ी भवन प्रांगण में शनिवार रात्रि जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को भौरासा थाना प्रभारी योगेंद्र यादव ने महिला अपराध, साइबर क्राइम, हेल्पलाइन 1090, सहित अन्य जानकारियां दी। साथ ही बच्चों में खासकर छात्राओं को किस प्रकार का कानून की मदद लेना चाहिए और छोटे छोटे अपराध बड़े बन जाते हैं। उसके बारे में भी जानकारी दी गई। टी आई यादव ने बताया कि रास्ते में किसी तरह की छेड़छाड़ जैसी घटना का सामना करना पड़े तो घबराएं नहीं निडर होकर पुलिस की मदद ले इस अवसर पर एक कार्टून फिल्म दिखाकर भी जानकारी दी गई इस अवसर पर ग्राम के सरपंच मानसिंह यादव केसर सिंह यादव आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रेखाबाई यादव राकेश सिंह राजेंद्र शर्मा सत्येंद्र सिंह आदि उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन हरनाथ सिंह यादव ने किया एंव आभार अवतार सिंह यादव ने माना।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply