सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने 64वीं राज्य स्तरीय शालेय रोप स्कीपिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुये 16 स्वर्ण, 6 रजत एवं 09 कांस्य पदक प्राप्त कर उज्जैन संभाग का प्रतिनिधित्व करते हुये ओवर आॅल चैम्पियनशीप में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
उक्त जानकारी देेते हुये विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती रीटासिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता एस.एन.जी. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, होशांगाबाद में आयोजित की गई थी जिसमें विद्यालय के अंडर 14 बालिका आयु वर्ग की डबल डच रीले एवं डबल अंडर रीले में कु. अनुष्का राजपूत, कु. आईष्का शर्मा एवं कु. शुभिका शुक्ला ने क्रमशः दोनों टीम इवेंट में स्वर्ण पदक प्राप्त कर प्रथम स्थान अर्जित किया।
इसी प्रकार बालिका वर्ग की अंडर 17 डबल डच रीले में कु. भूमि वर्मा एवं सौम्या मेहता ने स्वर्ण पदक एवं डबर अंडर रीले में कु. भूमि वर्मा ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के अंडर 19 बालिका वर्ग की डबल डच रीले एवं डबल अंडर रीले में कु. मित्रा, खुशी राणा एवं अनुष्का शर्मा ने क्रमशः (दोनों इवेंट्स ) स्वर्ण पदक प्राप्त कर पहला स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के एकल इवेंट की अंडर 14 बालक एवं बालिका वर्ग की फ्री स्टाईल में कृष्णपाल राणा ने रजत पदक एवं अनमोल जैन ने कांस्य पदक प्राप्त किया। बालिका वर्ग में कु. सृष्टि नाहर ने स्वर्ण पदक एवं कु. दीक्षा चैहान एवं कु. अनुष्का राजपूत ने क्रमशः कांस्य पदक प्राप्त किया।
अंडर 14 बालक वर्ग में कृष्णपाल राणा ने डबल अंडर रिले में रजत पदक व अंडर 17 बालक वर्ग की डबल अंडर रीले में सौम्य निगम एव राजवर्द्धन राजपूत ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
इसी प्रकार अंडर 17 बालिका वर्ग की 3 मिनिट इंडोरेंस प्रतियोगिता में भूमि वर्मा ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
अंडर 19 बालिका वर्ग की फ्री स्टाईल में कु. मित्रा शुक्ला ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के निदेशक श्री चरनजीत सिंह अरोरा एवं प्राचार्या श्रीमती रीटासिंह ने सभी खिलाड़ियों व उनके कोच श्री विनय नायर को बधाई प्रेषित की।