स्थानीय विद्यालय सेंट थॉमस स्कूल बालगढ़ देवास में ‘ग्रैंड पेरेंट्स डे’ दिनांक 08-09-2018 को मनाया गया इसमें कक्षा नर्सरी, एल. के. जी. और यु.के.जी. के बच्चों के दादा-दादी, नाना-नानी आमंत्रित थे | इस कार्यक्रम में अपने नाती-पोतों की रंगारंग प्रस्तुतिया देखकर सभी भावुक हो गए और सभी ने इस कार्यक्रम को खूब सराहा | कार्यक्रम में लगभग दो सौ अभिभावक मौजूद थे अभिभावकों ने अपने-अपने अनुभव भी सभी के साथ बाटें और अपने पुराने समय को याद किया कार्यक्रम में बच्चों द्वारा अपने दादा-दादी/नाना-नानी को मुकुट पहनाकर एवं कार्ड भेंट कर सम्मानित किया गया | इस उपलक्ष्य में सभी को नाटक के माध्यम से जीवन में माता-पिता के महत्त्व को बताया गया | कार्यक्रम में विद्यालय के संस्थापक श्री. साजू सामुएल एवं श्रीमती जेमी सामुएल और प्राचार्या श्रीमती मंजू पिल्लई एवं उप-प्राचार्य श्री जीबी पाप्पचन भी उपस्थित थे|
Related Posts '
28 SEP
सेन थॉम एकेडमी ग्लोबल ग्रीन स्कूल अवॉर्ड 2026 से सम्मानित
सेन थॉम एकेडमी ग्लोबल ग्रीन स्कूल अवॉर्ड 2026 से...
05 SEP
सेन थॉम एकेडमी में कृतज्ञता और उल्लास के साथ शिक्षक दिवस समारोह
सेन थॉम एकेडमी में कृतज्ञता और उल्लास के साथ शिक्षक...
03 SEP
सेंट्रल इंडिया एकेडमी का योगा प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन
सेंट्रल इंडिया एकेडमी का योगा प्रतियोगिता में...
10 AUG
तकनीक के साथ भविष्य की तैयारी: विंध्याचल एकेडमी में एआई एवं रोबोटिक्स लैब का शुभारंभ
तकनीक के साथ भविष्य की तैयारी: विंध्याचल एकेडमी में...
20 JUL
फेथ फाउंडेशन की टॉपर ने नीट में भी लहराया सफलता का परचम
फेथ फाउंडेशन की टॉपर ने नीट में भी लहराया सफलता का...

