सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी के छात्रों ने केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित म.प्र. चैम्पियनशीप (क्लस्टर-12) खो-खो प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अंडर 19 बालक वर्ग के फायनल में सिका स्कूल, स्कीम न. 54, इन्दौर पर एकतरफा विजय हासिल करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर म.प्र. की चैम्पियनशीप पर कब्जा किया एवं आगामी राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता में अपना स्थान सुनिश्चित किया।
इसी प्रकार अंडर-17 बालक वर्ग में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान अर्जित किया।
उक्त जानकारी देते हुए विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती रीटासिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता पीपुल्स पब्लिक स्कूल, भोपाल में आयोजित हुई थी जिसमें 64 सी.बी.एस.ई. विद्यालयों ने सहभागिता की थी। जिसमें अंडर-19 बालक आयु वर्ग में विद्यालय के दिव्यराजसिंह गौतम, यशराजसिंह राणा, अंशुमन शर्मा, दक्ष दरक, अम्बर शर्मा, मयंक शर्मा, आरिफ खान, रूद्राक्ष राठौर, मृदुल शुक्ला, आदित्य पाटीदार, माधव गुप्ता एवं अरिजीत संचोरिया ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए चैम्पियशीप पर कब्जा जमाया व आगामी राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता जो कि हरियाणा में आयोजित होगी में अपना स्थान सुनिश्चित किया।
प्रतियोगिता में विद्यालय के दिव्यराज सिंह गौतम को बेस्ट डिफेंडर के खिताब से नवाजा गया।
अंडर-17 बालक आयु वर्ग में विद्यालय के विनय ठाकुर, आयुष सिसोदिया, सौम्य मंधानी, निशु सिसोदिया, अक्ष दरक, अक्षांश डोडवे, आदित्य घोष, यशस्वीराज, अंकित चैधरी, अक्षराज झाला, तन्मय जायसवाल एवं अनिरूद्ध राणा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में तीसरा स्थान अर्जित किया।
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती रीटासिंह एवं निदेशक श्री चरनजीत सिंह अरोरा ने सभी खिलाड़ियों व उनके कोच श्री गजेन्द्र ठाकुर को शुभकामनाए देते हुए बधाई प्रेषित की।