देवास। उमंग ग्रुप की महिलाओ द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन एक निजी होटल में मंगलवार को किया गया। जिसमें सर्वसमाज की महिलाओ ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। महिलाओ ने कई गेम्स खेले, एक-दूसरे से पहेलियां बुछाई, कविता पाठ, डांस, ईनाम जीतो प्रतियोगिता सहित कई मनोरंजनात्म आयोजन हुए। महिलाओ ने रंग-बिरंगी सुखी गुलाल से होली खेल एक-दूसरे को रंग लगाया और पानी बचाव एवं स्वच्छता का संदेश दिया। ग्रुप की महिलाओ का कहना है कि होली रंगों का त्योहार है। उमंग व उत्साह से लोग पर्व मनाते हैं। उत्साह के साथ सूखी होली खेलनी चाहिए और होली को रंगीन बनाना चाहिए। लेकिन रंग व पेंट की जगह अबीर लगाकर सूखी होली बेहतर ढंग से उत्साह व उमंग के साथ मनाया जा सकता है। जिससे पानी की बर्बादी कम होगी और पर्यावरण का बचाव होगा। इस अवसर पर शकुंतला, वंदना, ममता, डिम्पल, सपना, कल्पना, रीना, कोमल, विनिता, ललीता, अनिता, पुष्पा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थे।
Related Posts '
12 AUG
अंतिम विदाई में भी परोपकार: सेवाधाम आश्रम के कर्मयोगी का देहदान एवं नेत्र दान, समाज के लिए बने मिसाल
अंतिम विदाई में भी परोपकार सेवाधाम आश्रम के...
10 AUG
तकनीक के साथ भविष्य की तैयारी: विंध्याचल एकेडमी में एआई एवं रोबोटिक्स लैब का शुभारंभ
तकनीक के साथ भविष्य की तैयारी: विंध्याचल एकेडमी में...
10 AUG
पित्ताशय के कैंसर को हराकर मरीज को मिला नया जीवन
पित्ताशय के कैंसर को हराकर मरीज को मिला नया...
09 AUG
भारत विकास परिषद द्वारा गुरु वंदन छात्र अभिनंदन का कार्यक्रम आयोजित
भारत विकास परिषद द्वारा गुरु वंदन छात्र अभिनंदन का...

