कलेक्टर डॉ. पाण्डेय ने नारायण विद्या मंदिर क्रमांक-1 के परीक्षा केन्द्र का किया औचक निरीक्षण

देवास, 04 मार्च 2020/ कलेक्टर डॉ. श्रीकान्त पाण्डेय ने बुधवार को नारायण विद्या मंदिर क्रमांक-01 के परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर डॉ. पाण्डेय ने एक-एक परीक्षार्थी का परिचय पत्र चेक किया। बताया गया कि केंद्र पर अंग्रेजी के प्रश्न पत्र के दौरान 16 विद्यार्थियों का परीक्षा थी, जिनमें से एक विद्यार्थी अनुपस्थित हैं। कलेक्टर डॉ. पाण्डेय ने परीक्षा केंद्र व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया। अवलोकन के दौरान सभी व्यवस्थाएं माकूल पाए जाने पर संतोष प्रकट किया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने निर्देश दिए कि माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड भोपाल द्वारा हायर सेकेण्ड्री एवं हाई स्कूल की परीक्षायें व्यवस्थित तरीके से सम्पन्न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए। परीक्षाओं में अनुचित साधनों का प्रयोग नहीं हो, परीक्षा कार्य में शासकीय कर्मचारी किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। उन्होंने फ्लाईंग स्क्वाड से छात्र-छात्राओं की चेकिंग सघनता से करने के निर्देश दिए। छात्र-छात्राओं के प्रवेश के समय भी चेकिंग की व्यवस्था हो। उन्होंने निर्देश दिए कि परीक्षा केन्द्रों के अन्दर कोई भी मोबाईल लेकर प्रवेश नहीं होना चाहिए। उन्होंने परीक्षा केन्द्रों के केन्द्राध्यक्ष से छात्र-छात्राओं की बैठक व्यवस्था की जानकारी ली।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply