बेंच पर बैठते ही बच्चो के चेहरे खुशी से खिल उठे

-सौंडा स्कूल में बच्चे अब ज़मीन की बजाय फर्नीचर पर बैठ कर करेंगे पढ़ाई
-एक्ट-ईव सोसायटी ने दी बच्चों को सौगात

देवास । ग्रामीण क्ष्रेत्र के सरकारी स्कूलों में साधन सुविधा की कमी किसी से छुपी नहीं है। शासन के प्रयासों के बावजूद मीडिल कक्षाओं के बच्चे भी ज़मीन पर बैठकर अपनी पढ़ाई करते है । शहर की सामाजिक संस्था एक्ट-ईव एजुकेशन एंव सोशल वेलफेयर सोसायटी ने शहर के एक उद्योग के साथ मिलकर ग्राम सौंडा के मीडिल स्कूल में बच्चों के बैठने के लिए 25 सेट फर्नीचर प्रदान किये।
संस्था अध्यक्ष मोहन वर्मा एवं सचिव किशोर असनानी ने बताया कि आज आगरोद संकुल के ग्राम सौंडा के मीडिल स्कूल में आयोजित इस कार्यक्रम में जब बच्चों को टेबल कुर्सी मिली तो उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम के अतिथि नवीन फ़्लोरिन उद्योग के प्लांट हेड राजेश थेटे, डीपीसी राजीव सूर्यवंशी, बीआरसी दिनेश चौधरी, सरपंच सिसोदिया जी और बबलू बना थे। संस्था ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी के तहत नवीन फ़्लोरिन के सहयोग से बच्चों के लिए 25 फर्नीचर सेट प्रदाय किये।

इस अवसर पर राजेश थेटे ने कहा कि मफतलाल समूह के संस्थापकों का हम सबको हमेशा ये संदेश रहा है कि जरूरतमंदों के लिए काम करते रहो। एक्ट-ईव संस्था सामाजिक सरोकारो के लिए काम करती है और इस प्रोजेक्ट में भागीदारी करके हमे खुशी है। अतिथि राजीव सूर्यवंशी और दिनेश चौधरी ने भी एक्ट-ईव के इस प्रयास की सराहना की और अपेक्षा की कि संस्था इसी तरह जरूरतमंदों की मदद करती रहे ।
संस्था अध्यक्ष मोहन वर्मा ने कहा कि हमारी टीम के साथ हमारा ये प्रयास रहेगा कि जरूरतमंदों के लिए हम हमेशा कुछ करते रहे। इस अवसर पर वर्मा ने कहा कि स्कूल में बिजली सप्लाई चालू हो जाने पर यहां पंखों की व्यवस्था भी संस्था करेगी। उपस्थित सरपंच सिसोदिया जी और बबलू बना ने हेण्डपम्प की जगह बोरिंग और मोटर लगाने का वादा किया।
कार्यक्रम में जनशिक्षक मुकेश तिवारी, विजय चौहान, संस्था के किशोर कनासे, किशोर जोशी, योगेंद्रसिंह चावड़ा, विजेंद्र उपाध्याय तथा नवीन फ़्लोरिन के अतुल मौर्य तथा उमेन्द्र जी उपस्थित थे ।
इस अवसर पर पिछले दिनों निजी खर्च पर अपने स्कूल के बच्चों को हवाई यात्रा करवाकर दिल्ली ले जाने वाले शिक्षक किशोर कनासे का सम्मान और अभिनंदन किया गया ।
संचालन प्राचार्य शर्मा ने किया तथा आभार संस्था सचिव किशोर असनानी ने माना ।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply