देवास। नागरिकता संसोधन बिल के विरोध के चलते दिल्ली में हुई हिंसा में पुलिस के जवान रतनलाल ओर आई.बी. के अंकित शर्मा शहीद हुए। जिंन्हे दंगाइयों ने बेरहमी से मारा था। इन दोनों की आत्मा की शांति के लिये देवास के राष्ट्रवादी लोगों ने इस होली पर उन्हें श्रंद्धाजलि अर्पित करने की ठानी है, जिसके अंतर्गत हर गली मोहल्लो में बनाई जाने वाली होली का दहन कार्यक्रम में दोनो शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी।
इस मुहिम के अंर्तगत देवास की कई समितिया आगे आ रही है और साथ दे रही गई वही 8 मार्च को महिला दिवस के अवसर पर भी शहर की महिलाओं ने इस मुहिम में अपना सहयोग प्रदान किया और होने वाले कार्यक्रमों में शहीदों को श्रंद्धाजलि अर्पित की।

