देवास। ब्रह्माणी युवा क्लब द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी होली महोत्सव पर भजन संध्या, होलिका दहन व मिलन समारोह का आयोजन किया गया। क्लब आशीष मजूमदार ने बताया कि क्लब द्वारा 12वे वर्ष कालानी बाग ए सेक्टर स्थित श्याम वाटिका में रात्रि 7.30 बजे से भजन संध्या, होलिका मिलन समारोह रंगारंग कार्यक्रम के साथ प्रारंभ हुआ। भजन संध्या में सुप्रसिद्ध भजन गायक ललीत कुमार बंसीवाल ने देर रात्रि तक सुमधुर भजनो की प्रस्तुति दी। जिस पर श्रद्धालु झूमते रहे। भजन संध्या में माँ कालिका, हनुमान जी एवं राधाकृष्ण का नृत्य व राधा-कृष्ण संग फूलो की रंगारंग होली आकर्षण का केन्द्र रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनोज राजानी, ओम जोशी, अशोक जाट, अर्जुन चौधरी, देवेन्द्र नवगोत्री, प्रतीक जोशी, मनोज डोडिया सचिन जोशी, राजू सोनी थे। क्लब द्वारा भक्तो के लिए कालेड्रिंक्स व नाश्ते की भी व्यवस्था की गई थी। हजारो की संख्या में भक्तो ने पहुंचकर कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की।
Related Posts '
12 AUG
अंतिम विदाई में भी परोपकार: सेवाधाम आश्रम के कर्मयोगी का देहदान एवं नेत्र दान, समाज के लिए बने मिसाल
अंतिम विदाई में भी परोपकार सेवाधाम आश्रम के...
10 AUG
तकनीक के साथ भविष्य की तैयारी: विंध्याचल एकेडमी में एआई एवं रोबोटिक्स लैब का शुभारंभ
तकनीक के साथ भविष्य की तैयारी: विंध्याचल एकेडमी में...
10 AUG
पित्ताशय के कैंसर को हराकर मरीज को मिला नया जीवन
पित्ताशय के कैंसर को हराकर मरीज को मिला नया...
09 AUG
भारत विकास परिषद द्वारा गुरु वंदन छात्र अभिनंदन का कार्यक्रम आयोजित
भारत विकास परिषद द्वारा गुरु वंदन छात्र अभिनंदन का...

