देवास। महारानी पुष्पमाला राजे पवार शासकीय कन्या महाविद्यालय देवास में विश्व बैंक परियोजना मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा गुणवता सुधार परियोजना (एम.पी.एच.ई.क्यू.आई.पी.) के अंतर्गत स्टूडेंट्स ट्रेकिंग का कार्य प्रभारी प्राचार्य डॉ.वंदना मिश्रा के मार्गदर्शन में किया गया। वर्ष 2019 में स्नातक उत्तीर्ण छात्राओं को एलूमनी मीट, व्हाट्स एप्प, पत्र, ईमेल आदि के माध्यमो से ट्रेक किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ.बी.एस.गोयल ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि छात्राएं महाविद्यालय से शिक्षा ग्रहण कर अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाएं। छात्राओं द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य महाविद्यालय, शहर, प्रदेश एवं राष्ट्र के निर्माण में विशेष भूमिका निभाते है। आपको अपनी संस्था से लगाव होना चाहिए। आपको विद्याध्ययन के उपरांत भी संस्था के हित का ध्यान रखते हुए उसके निर्माण एवं विकास में योगदान देने के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। समस्त संकायों के तृतीय वर्ष में उतीर्ण विद्यार्थियों से निर्धारित फार्म में समस्त जानकारियों को एकत्रित किया गया। मंचासीन प्रोफेसर चारुशीला भोसले, डॉ.उज्ज्वला बाबर, डॉ.जी.डी.सोनी, डॉ.मंजु राजोरिया, डॉ.अनीता भाना, प्रो.प्रमोद परिहार, प्रो.रोबिन शैख़, प्रो.नेहा राठौर, प्रो.वर्षा गोले, प्रो.महेंद्र सिंह गुजराती, प्रो.दीपक अग्रवाल, नेहा बघेल आदि ने छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. शर्मिला काटे ने किया।

