12 लाख 70 हजार की अवैध मदिरा को नष्ट किया गया

बागली में किया गया आबकारी द्वारा जप्त अवैध मदिरा का नष्टिकरण
देवास। आबकारी बागली द्वारा आबकारी अधिनियम 1915 की धाराओं में दर्ज किए गए प्रकरणों में जप्त की गई मदिरा जिसे कलेक्टर न्यायालय में विचारण उपरांत राजसात किया गया था, तथा जिनकी अपील अवधी पश्चात् समिति गठित कर नष्टिकरण के आदेश हुए थे जिसमें अनुविभागीय अधकारी बागली की अध्यक्षता में टेंचिंग ग्राउंड नया गांव, काली कोठी बागली में मदिरा को विधिवत नश्टिकरण की कार्यवाही की गई जिसमें 4304 बल्क लीटर देशी, विदेशी एवं हाथ भट्टी मदिरा को रोड़ रोलर से नष्ट किया गया जिसका बाजार मूल्य लगभग 12 लाख 70 हजार रूपए है समस्त कार्य वाही उपस्थित गवाहों, समिति एवं मीडिया कर्मियों की उपस्तिथि में किया गया ।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply