देवास। सरकार व बीमा कंपनी द्वारा लगातार दावा किया जा रहा है कि जिन किसानों की फसल नष्ट हुई है और जिन किसानों ने बीमे की प्रीमियम जमा की थी, उन्हें फसल नुकसानी का मुआवजा बीमा कंपनी द्वारा दिया जाएगा, किंतु देवास विकासखंड की ग्राम पंचायत टिनोनिया के सैकड़ों किसान इस लाभ से वंचित है, उन्हें 2019 की बीमा राशि आज तक नहीं मिली है और इस बार फिर उनकी सोयाबीन की फसल पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है। वर्ष 2019 की बीमा राशि उपलब्ध कराने की मांग को लेकर ग्राम पंचायत टिनोनिया के दर्जनों किसान पूर्व सरपंच अजयसिंह राजपूत के नेतृत्व में शनिवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और यहां पर उन्होंने नारेबाजी करते हुए एक ज्ञापन कलेक्टर के नाम नायब तहसीलदार राजश्री ठाकुर को सौंपा, जिसमें उन्होंने मांग की कि वर्ष 2019 की बीमा राशि उन्हें अविलंब दिलाई जाए। साथ ही वर्ष 2020 की बीमा राशि भी उन्हें तत्काल दिलाई जाए। इस दौरान दिनेशसिंह बैस, सुरेंद्रसिंह बैस, रमेश सिंह, अर्जुन सिंह, दिनेश जाट, भारतसिंह पटेल, राजेंद्र सिंह, महिपाल सिंह, समंदरसिंह सेठ, रूपसिंह रुपट्टा आदि उपस्थित थे।
Related Posts '
26 AUG
स्कूल वैन घटनाक्रम पर मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, सख्त कार्रवाई के निर्देश
स्कूल वैन घटनाक्रम पर मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान,...
25 AUG
राष्ट्रीय खेल दिवस पर अमलतास विश्वविद्यालय में होगा खेलो इंडिया संवाद
राष्ट्रीय खेल दिवस पर अमलतास विश्वविद्यालय में...
25 AUG
सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का निराकरण नहीं करने पर 15 अधिकारियों के वेतन काटने के आदेश
सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का निराकरण नहीं करने पर 15...
25 AUG
सेन थॉम ग्रुप ऑफ स्कूल्स ने मनाया ओणम, ईद मिलाद-उन-नबी और रक्षाबंधन का उल्लास
सेन थॉम ग्रुप ऑफ स्कूल्स ने मनाया ओणम, ईद...

