देवास। लगातार पिछले ढाई माह से आदित्य दुबे द्वारा इको फ्रेंडली मिट्टी गणेश की प्रतिमा तैयार की जा रही थी। प्रतिमा तैयार होने के पश्चात उनका वितरण कार्य प्रारंभ किया गया था। अभी तक लगभग इटावा नगर में 1900 प्रतिमा का वितरण कर 26 अगस्त को इटावा नगर में वितरण कार्यक्रम का समापन किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित बतौर मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, जिला महामंत्री राजेश यादव, जिला कार्यसमिति सदस्य मनीष डांगी, मनोज ठाकुर, मनोज डोडिया, मधु अजय शर्मा, शशि कला ठाकुर, ऋतु संवनेर का ऋचा दुबे द्वारा केसरिया दुपट्टे से स्वागत किया गया। इटावा नगरवासियों ने अपने घर मे पधारे गणेश जी और गंगा मैय्या एवं अतिथियों का पुष्पहार पहनाकर हल्दी कुमकुम से पूजन और आरती कर जोर शोर से स्वागत किया। पूरे सप्ताह चले इस वितरण कार्यक्रम में यशोदा गावंडे,सीमा शर्मा, गुड्डु भय्या मसाले वाले, मंगला भावसार, उषा योगी, हृदयेश शर्मा, रानी शुक्ला, रेखा शर्मा, भावना माते, कमलेश राठौर, पूजा मिश्रा, खुशी शर्मा, खुशबू परमार, कनक भावसार, सूरज चौहान, मानसी चौहान, आद्या दुबे, आर्यमन दुबे, विकास विश्वकर्मा, का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
कार्यक्रम समाप्ति पर आदित्य दुबे ने समस्त अतिथियों, सहयोगियों का आभार मानते हुए जानकारी दी कि अब जनजागरण हेतु जनप्रतिनिधियों प्रतिष्ठितजनों एवं प्रशासनिक अधिकारियों को मिट्टी की गणेश प्रतिमा एवं गंगाजल भेंट करने का कार्यक्रम प्रारम्भ किया जाएगा।