देवास। कृष्ण जन्माष्टमी पर विश्व हिंदू परिषद द्वारा 57वां स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विहिप के प्रांतीय संगठन मंत्री नंददास दंडोतिया ने मार्गदर्शन दिया। श्री दंडोतिया ने विश्व हिंदू परिषद की स्थापना के उद्देश्यों व भारत विभाजन की विभिषिका पर विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ भारती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित व माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर विहिप के विभाग संगठन मंत्री उमेश पाराशर, जिला अध्यक्ष मनोहर पमनानी, जिला उपाध्यक्ष जसवंत सिंह ठाकुर, धर्मेंद्र चौधरी, विभाग संयोजक रामबाबू बैरागी, नारायण शर्मा, राजेंद्र संघवी, प्रवीण सोनी, प्रीतेश शर्मा,पं.राजेंद्र चौधरी, भरत यादव,अभिषेक माली,गोपाल यादव, रजत रघुवंशी,संदीप शुक्ला एवं कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में वरिष्ठ समाजसेवी उपस्थित थे। कार्यक्रम की रूप रेखा जिला मंत्री संदीप चौबे ने रखी एवं आभार जिला गौ- रक्षा प्रमुख रवि सूर्यवंशी ने माना। यह जानकारी जिला प्रचार प्रसार प्रमुख जितेंद्र जोशी द्वारा दी गई।