देवास, 30 सितम्बर 2021/ नेमावर में मॉ नर्मदा के तट पर अश्विन कृष्ण अमावस्या (भूतडी अमावस्या) पर लगने वाले मेले तथा स्नान को अनुविभागीय दंडाधिकारी खातेगांव द्वारा पूर्णतः प्रतिबंधित कर दिया गया है। इस संबंध में नेमावर में बैठक आयोजित कर सर्व सम्मति से मेले व स्नान को पूर्णतः प्रतिबंधित करने हेतु निर्णय लिया गया। मॉ नर्मदा नदी के घाटों पर स्नान आदि संबंधी गतिविधियों के दौरान भारी भीड इकठ्ठा होती है, जिससे कोविड-19 संक्रमण फैलने की आशंका बनी रहेगी। सभी सर्वसंबंधितों को सूचित किया जाता है कि भूतडी अमावस्या को होने वाले स्नान और मेले पर कोरोना गाइडलाइन को देखते हुए शासन की मंशा अनुसार प्रतिबंध लगाया गया है।
Related Posts '
24 OCT
लघु उद्योग भारती महिला इकाई के दो दिवसीय स्वयंसिद्धा दीपावली मेले का शुभारंभ
लघु उद्योग भारती महिला इकाई के दो दिवसीय...
21 OCT
देवास में उड़ान विद हीना द्वारा निःशुल्क महिला विशेष गरबा महोत्सव आयोजित
देवास में उड़ान विद हीना द्वारा निःशुल्क महिला...
20 OCT
देवास नगर में 21 बस्तियों से निकले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पथ संचलन
देवास नगर में 21 बस्तियों से निकले राष्ट्रीय...
19 OCT
देवास में पहली बार आयोजित माँ-बेटी गरबा महोत्सव का भव्य समापन
देवास में पहली बार आयोजित माँ-बेटी गरबा महोत्सव का...

