देवास। लायनेस क्लब देवास द्वारा मल्टीपल प्रेसीडेंट की मैत्री यात्रा में शामिल होकर हॉस्पिटल के लिये पलंग भेंट किया। ला. रेखा वर्मा का जन्मदिन जरूरतमंदों को भोजन के पैकेट एवं वृद्धाश्रम में वृद्धों को भोजन करवाकर मनाया। महिला दिवस पर डॉक्टर्स एवं कार ड्रायविंग सिखाने वाली रागिनी समाधिया का सम्मान किया गया। ज़रूरतमंदों को धूप से बचने के लिए छाते दिए गए। ला. क्लब ने पर्वत परिक्रमा यात्रियों का स्वागत किया। राज्य आनंद संस्थान द्वारा आयोजित अल्पविराम यात्रा में ला. सफिया कुरेशी, हीना राठौर एवं कविता जोशी ने डेढ दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त किया। रीजनल 6 की मैत्री यात्रा उडान जिसका आयोजन ला. संगीता गोयल द्वारा किया गया। जिसमें सर्वश्रेष्ठ क्लब अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष का अवार्ड देवास क्लब ने प्राप्त किए। वहीं श्रेष्ठ रिपोर्टिंग एवं सर्वश्रेष्ठ गतिविधियों के साथ सदस्यता वृद्धि हेतु सम्मानित किया गया। इसी क्रम में द्वितीय महेश्वर एवं तृतीय धामनोद क्लब रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डि.प्रे.ला. सरला सामरिया, विशेष अतिथि ला. किरण धूत, ला. रेखा वर्मा, डि. कोषाध्यक्ष ला. सोनाली टांटिया उपस्थित थी। 5 नए सदस्यों के शपथ व सेवा गतिविधियों में श्रेष्ठ योगदान के लिये ला. श्यामा पोत्दार एवं विकलांग प्रतिभा ऋचा कर्पे का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन कविता जोशी ने किया तथा आभार सफिया कुरेशी ने माना
Related Posts '
04 JUN
ऑपरेशन त्रिनेत्रम से खुली दो चोरियों की गुत्थी, 4 आरोपी गिरफ्तार
ऑपरेशन त्रिनेत्रम से खुली दो चोरियों की गुत्थी, 4...
03 JUN
अमलतास अस्पताल के चिकित्सको ने मरीज के पेट से निकालीं खजूर के आकार की 51 पथरियां
अमलतास अस्पताल के चिकित्सको ने मरीज के पेट से...
03 JUN
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर कलेक्टर से मिला दिव्य योग संस्थान का प्रतिनिधिमंडल, हुई चर्चा
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर कलेक्टर से मिला...
31 MAY
देवास में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को सशक्त बनाने हेतु राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली जागरूकता कार्यशाला का सफल आयोजन
देवास में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को सशक्त...
29 MAY
अमलतास विशेष विद्यालय के बच्चों ने डी-मार्ट में सीखे आत्मनिर्भरता और लेन-देन के कौशल
अमलतास विशेष विद्यालय के बच्चों ने डी-मार्ट में...

