देवास। कोरोना महामारी में अनेक सामाजिक संस्थाओं एवं संगठनों द्वारा जरूरतमंदों को सभी प्रकार की मदद की जा रही है। इसी कड़ी में नगर के समाज सेवी मनीष जैन कायथा वाले भगवान महावीर के अमर संदेश जीयो और जीने दो को चरितार्थ करते हुए मानव सेवा में जुटे हुए हैं। मनीष जैन द्वारा जरूरतमंद परिवारों को आटा, दाल, चावल, शकर, नमक, तेल, चायपत्ती, लाल मिर्च, हल्दी, धनिया, बिस्किट, माचिस, साबुन मास्क आदि की 12 किलो की किट वितरित की जा रही है। श्री जैन का मानना है कि मानव सेवा ही प्रभु की सच्ची सेवा है। इनके द्वारा गरीब एवं जरूरतमंद, जिन लोगों के पास राशन कार्ड नहीं है, जिन लोगों की नौकरी छूट गई है उन तक यह किट पहुंचाई जा रही है ताकि कुछ दिनों के लिए पूरे परिवार को घर से बाहर न निकलना पड़े। श्री जैन यह कार्य लाकडाउन के पहले दिन से कर रहे हैं वे अभी तक 700 किट लोगों तक पहुंचा चुके हैं। उनका कहना है कि यह सेवा निरंतर जारी रहेगी। सबसे बड़ी खासियत यह है कि उनके द्वारा सामग्री वितरण के समय कोई फ़ोटो नही लिया गया ताकि सामग्री लेते हुए किसी को भी कोई संकोच न हो।
Related Posts '
18 JUN
अमलतास सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में मिली नई जिंदगी
अमलतास सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में मिली नई जिंदगी 30...
15 JUN
देवास सोशल मीडिया कॉन्फ्लुएंस में हुआ सोशल मीडिया इंफ्लून्सर्स का समागम
देवास सोशल मीडिया कॉन्फ्लुएंस में हुआ सोशल मीडिया...
15 JUN
अंतरराज्यीय चेन चोर गिरोह के सात सदस्य गिरफ्तार
अंतरराज्यीय चेन चोर गिरोह के सात सदस्य गिरफ्तार 7...
14 JUN
सेन थॉम एकेडमी में समर्पण समारोह के साथ नई शुरुआत
सेन थॉम एकेडमी में समर्पण समारोह के साथ नई...
04 JUN
ऑपरेशन त्रिनेत्रम से खुली दो चोरियों की गुत्थी, 4 आरोपी गिरफ्तार
ऑपरेशन त्रिनेत्रम से खुली दो चोरियों की गुत्थी, 4...

