बाबू भाटिया, देवास
देवास। एक तरफ जहां निजी अस्पताल लूट खसौट के लिए बदनाम है वहीं शहर के एक निजी अस्पताल ने अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। गरीबी में परेशान महिला करीब 4 साल से अपने पैरों पर चलने से परेशान थी। जिस परेशान महिला को शहर के निजी अस्पताल विनायक हॉस्पिटल में सहारा मिला। अस्पताल में महिला की आर्थिक स्थिति को देखते हुए मुफ्त इलाज किया गया। यही नहीं महिला करीब 4 साल से पैरों की वजह से परेशान थी। चल फिर नहीं पा रही थी, चार बार ऑपरेशन करवा चुकी थी। इसकी वजह से उसकी आर्थिक स्थिति खराब हो गईं थी। इस लाचार महिला का ऑपरेशन विनायक अस्पताल द्वारा निःशुल्क किया गया। ऑपरेशन सफल हुआ ओर महिला अपने पैरों पर चलने में सक्षम हो गई।
कांता प्रजापत निवासी अमोना देवास एक बेटी की मां है उनकी बेटी ने बताया मम्मी करीब 4 साल से ना तो ठीक से बैठ पाती थी ना अपना काम अपने आप से कर सकती थी। पैरों पर चल नहीं पाती थी कई जगह मम्मी का इलाज हुआ ऑपरेशन हुआ साथी कांता प्रजापत ने भी बताया करीब 4 सालों से कहीं जगह इलाज कराया। करीब मेरे चार ऑपरेशन अलग-अलग अस्पतालों में हूए पर सफल नहीं हो पाये। विनायक हॉस्पिटल में डॉक्टर अतुल गुप्ता, डॉक्टर योगेश वालींबे के द्वारा मेरा ऑपरेशन किया गया उसके बाद में अपने पैरों पर चल पाई साथ ही विनायक हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर के के कृष्णकांत धूत के द्वारा मेरे इलाज का कोई पैसा नहीं लिया गया। अब मेरे ऑपरेशन के करीब 1 साल बाद मैं अपने पैरों पर चलने योग्य हो गई हूं। कांता प्रजापत ने विनायक हॉस्पिटल के डॉ व समस्त स्टाफ का आभार माना।