देवास। वर्तमान समय में सोशल मीडिया समाज के लिए जितना लाभदायक है, उतना ही हानिकारक भी है और कुछ तथाकथित लोगों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से समाज में द्वेष फैलाने का भी कार्य किया जा रहा है। ऐसा ही एक कृत्य सीएसपी ऑफिस में पदस्थ पुलिसकर्मी के पुत्र अलीयार पठान निवासी एकता नगर देवास द्वारा किया गया। अलीयार द्वारा इंटाग्राम पर रानी पदमावती व हिंदू समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। इस टिप्पणी को देखने के बाद करणी सेना के कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त हो गया और गुरुवार को करणी सेना के नगर अध्यक्ष अजयसिंह परिहार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल कोतवाली थाने पहुंचा, जहां पर टीआई उमराव सिंह को पूरे तथ्यों के साथ मामले से अवगत कराया और हिंदू भावनाओं को आहत करने वाले अलीयार पठान के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई। इसके बाद अजयसिंह परिहार की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने पठान के खिलाफ धारा 505, 66 (डी) के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया और न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
Related Posts '
01 JUL
शुभि और इतिशा ने शूटिंग चैम्पियनशिप में जीते 3 स्वर्ग सहित 10 पदक
शुभि और इतिशा ने शूटिंग चैम्पियनशिप में जीते 3...
30 JUN
भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. रायसिंह सेंधव का जन्मदिवस सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ मनाया जाएगा
भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. रायसिंह सेंधव का जन्मदिवस...
27 JUN
24 घंटे में खुला 76 वर्षीय वृद्ध से चेन लूट का मामला, दोनों आरोपी गिरफ्तार
24 घंटे में खुला 76 वर्षीय वृद्ध से चेन लूट का मामला,...
25 JUN
सेन थॉम एकेडमी में साइबर सुरक्षा जागरूकता सत्र आयोजित
सेन थॉम एकेडमी में साइबर सुरक्षा जागरूकता सत्र...
18 JUN
अमलतास सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में मिली नई जिंदगी
अमलतास सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में मिली नई जिंदगी 30...

