- कोरोना काल में कार्य करने वाले सदस्यों का किया सम्मान
देवास। देवास की लघु उद्योग भारती इकाई की आज वार्षिक सभा आयोजित हुई। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप प्रदेश अध्यक्ष महेश गुप्ता, विशेष अतिथि अखिल भारतीय सचिव समीर मूंदड़ा, मालवा संभाग अध्यक्ष सतीश मुकाती, देवास इकाई अध्यक्ष संजय तलाटी मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती और भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण और दिप प्रज्जवलित कर किया गया। कार्यकम के दौरान कोरोना काल में दिंवगत हुए सदस्यों और उनके परिजनों को श्रद्धांजलि दी गई।
कार्यक्रम में स्वागत भाषण संजय तलाटी ने दिया। कोरोना काल में लघु उद्योग भारती के किये गए कार्य का वाचन सचिव विनय कावले ने किया। साथ ही कोरोना काल में कार्य करने वाले सदस्यों का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महेश गुप्ता ने उद्योगों की समस्या और उनके समाधान के लिए अपनी बात रखी वही समीर मूंदड़ा ने ग्राम शिल्प प्रकोष्ठ के अंतगर्त चल रही गतिविधियॉ की जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि महेश गुप्ता ने नए कार्यकारणी सदस्यों का मनोनयन किया। अध्यक्ष प्रतिक गुप्ता, सचिव विनय कावले, कोषाध्यक्ष प्रबल जाधव, उपाध्यक्ष भरत चौधरी, किशोर राजपूत, मुकेश वर्मा, सहसचिव विजेंद्र उपाध्याय, नितिन सोनी, जीतेन्द्र जायसवाल, सहकोषाध्यक्ष हरीश जैन, मिडिया प्रभारी अनूप जैन, सह मिडिया प्रभारी संजय कारपेंटर और ग्राम शिल्प प्रभारी अमित पिठवे को मनोनीत किया गया। वही कार्यकारणी सदस्य तरुण मेहता, राकेश गुप्ता, अजय परमार, हरिओम सोनी, सुभाष शिंदे, विशाल जैन, राजकुमार शर्मा को बनाया गया।
कार्यक्रम का संचालन जीतेन्द्र जायसवाल ने किया और आभार विजेंद्र उपाध्याय ने माना। यह जानकारी अनूप जैन ने दी।
