खेल दिवस के उपलक्ष्य में आज पौधारोपण किया गया


देवास जिला ओलिम्पिक संघ अध्यक्ष श्रीमंत गायत्री राजे पवार के मार्गदर्शन में आज हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंदजी का जन्मदिन राष्ट्रीय खेल दिवस (29 अगस्त) के रूप में सम्पूर्ण भारत वर्ष में मनाया जाता है। देवास जिला ओलिम्पिक संघ द्वारा श्रीमंत तुकोजीराव पवार स्टेडियम भोपाल रोड पर खेल दिवस के अवसर पर पौधरोपण कर मेजर ध्यानचंद जी के चित्र पर माल्यार्पण कर मनाया गया।
इस अवसर पर संघ के पदाधिकारी एवं विभिन्न खेल संगठनों के रवि गिरजापुरकार,हेमेन्द्र निगम, प्रवीण ढोबले, मुजीब शेख, सलीम शेख, मिर्जा मुसाईद बेग,पवन यादव, पावन पाटिल आदि उपस्थित थे।

Post Author: Vijendra Upadhyay