हल्दी कुमकुम प्रथा पर “सौभाग्य का संगम” का आयोजन

  • स्वछता जागरुकता के लिए किये डस्टबीन वितरित

देवास/ त्रिशक्ति महिला संगठन सेवा समिति द्वारा मकर संक्रांति के पावन पर्व कि हल्दी कुमकुम प्रथा का निर्वहन करते हुए “सौभाग्य का संगम” हल्दी कुमकुम कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें समिती की सभी महिलाओ ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुवात मां दुर्गा को हल्दी कुमकुम समर्पित करके की गई। श्रीमति वसु धाकड़ ने शब्दो से सभी का स्वागत किया, श्रीमति मोना गुप्ता (कवियत्री),दुर्गा यदुवंशी, सावित्री जायसवाल, कनकलताजी एवम राजकुमारी जी(महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष बीजेपी) ने महिला सशक्तिकरण और महिला संगठन जैसे विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। अध्यक्ष मोनिका शर्मा ने समिती के उद्देश्य और महिला संगठन की आवश्कता एवम महिलाओ के सर्वांगीण विकास जैसे विषयों पर अपने विचार रखें और आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का अंत स्वल्पाहार और स्वछता के प्रति जागरुकता पैदा करने के उद्देश से डस्टबीन वितरण के साथ किया गया।

Post Author: Vijendra Upadhyay