जिला मुख्यालय पर परेड ग्राउण्ड में कलेक्टर शुक्ला ने ध्वजारोहण कर सलामी ली
————-
देवास 26 जनवरी 2022/ जिले में गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास एवं गरिमा के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय पर पुलिस परेड ग्राउण्ड पर आयोजित मुख्य समारोह में कलेक्टर चन्द्रमौली शुक्ला ने ध्वजारोहण कर सलामी ली। कलेक्टर शुक्ला ने सुसज्जित जिप्सी पर सवार होकर परेड का निरीक्षण किया। जिप्सी में पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह उनके साथ थे। परेड निरीक्षण उपरांत कलेक्टर शुक्ला ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया। इसके बाद सशस्त्र बलों द्वारा तीन बार हर्ष फायर किए गए। हर्ष फायर उपरांत जगदीश पाटील के नेतृत्व में आकर्षक मार्च पास्ट किया गया। परेड उपरांत कलेक्टर शुक्ला द्वारा परेड कमाउंडरों से परिचय प्राप्त किया। मार्च पास्ट के उपरांत कलेक्टर शुक्ला ने रंग बिरंगे गुब्बारों को खुले आसमान में छोड़ा। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक डॉ. शिव दयाल सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रकाश सिंह चौहान, अपर कलेक्टर महेन्द्र सिंह कवचे, एएसपी मंजीत सिंह चावला, नगर निगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान, एसडीएम प्रदीप सोनी, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्रियंका मिमरोट, जिला अधिकारीगण, कर्मचारीगण, पत्रकारगणों के अलावा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अरविंद त्रिवेदी तथा डॉ. समीरा नईम ने किया।

परेड में सीआईएसएफ को मिला प्रथम पुरस्कार
परेड में सीआईएसएफ को प्रथम, जिला पुलिस बल को द्वितीय, जिला होम गार्ड देवास को तृतीय पुरस्कार मिला।
झांकियों में स्वास्थ्य विभाग को मिला प्रथम स्थान
मुख्य समारोह में विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा झांकियां बनाई गई। झांकियों में स्वास्थ्य विभाग की झांकी को प्रथम, कृषि विभाग की झांकी को द्वितीय, पंचायत एवं ग्रामीण विकास की झांकी को तृतीय पुरस्कार मिला।
उत्कृष्ट कार्य करने वाले हुए सम्मानित
मुख्य समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया। गणतंत्र दिवस पर जिले में विकासखण्ड, तहसील, नगर परिषद तथा ग्राम पंचायत स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित हुए। जिसमें जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।