- उत्पादन गुणकारी होगा तो देश मजबूत होगा – मूंदड़ा
देवास/ लघु उद्योग भारती की देवास इकाई द्वारा ७३ वे गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर झंडा वंदन समारोह शीतल मेटल्स परिसर में आयोजित किया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय सचिव समीर मुदंडा और लघु उद्योग भारती देवास के अध्यक्ष प्रतीक गुप्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुवात भारत माता की पूजा अर्चना कर की।

झंडा वंदन समारोह के बाद समीर मुदंडा ने उद्योग के उत्पादन और गुणवक्ता पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा की उत्पादन जितना गुणकारी होगा, उतना लाभ आपके उद्योग को तो होगा ही साथ- साथ विश्वपटल पर देश भी मजबूत होंगा। आज हमे देश में ही गुणकारी उत्पाद मिलेगा तो आत्म निर्भर भारत की नीव मजबूत होंगी। वही प्रतिक गुप्ता ने वोकल फॉर लोकल पर अपने विचार व्यक्त किये। उन्होंने कहा की हमे स्थानीय वस्तुओं का उत्पादन करना और उपयोग करना और उन उत्पादों को प्रोत्साहित करना चाहिए। वोकल फॉर लोकल के इस पहल से बहुत लोगों को रोजगार मिलेगा और स्थानीय बाजार विकसित होगा।

कार्यक्रम के दौरान शीतल मेटल्स के समर्पित कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया। अंत में शीतल मेटल्स के हीमांशु मेहता ने आभार व्यक्त। इस अवसर पर लघु उद्योग भारती के नरेंद्र मूंदड़ा, संजय तलाटी, वीरेंद्र मूंदड़ा, नितिन सोनी, विजेंद्र उपाध्याय, जितेंद्र जायसवाल, हरिओम सोनी, रोहित अग्रवाल, अजय परमार व शीतल मेटल्स के समस्त कर्मचारी उपस्थित थे।
