देवास शाजापुर क्षेत्र के सांसद का पत्र बना चर्चा का विषय

– अवैध निर्माणाधीन मस्जिद एवं अतिक्रमण पर कलेक्टर को दिया पत्र

– देवास कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला ने जाँच का दिया आश्वसान शुक्ला

देवास/ देखा जाये तो देवास शाजापुर क्षेत्र के सांसद महेंद्र सिंह सौंलकी अपने तेवर के कारण राजनीती में उनकी अलग पहचना है। उनकी कार्य करने की शैली भी राष्ट्रवादी रहती है। वही सोशल मीडिया में भी उनकी पोस्ट हमेशा से चर्चाओं में बनी रहती है। आज सांसद सौंलकी का एक पत्र जो उन्होंने अवैध निर्माणाधीन मस्जिद एवं अतिक्रमण हटाने के लिए कलेक्टर को दिया पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसे लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की प्रतिक्रिया आई। कुछ यूजर ने मीठे तालाब, मोतीबंगले व अन्य क्षेत्रों में हो रहे अवैध निर्माण पर कार्यवाही की मांग भी की।
दरअसल सांसद ने अपने पत्र में देवास कलेक्टर को लिखा की अनेक संगठनों के माध्यम से लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही है कि देवास शहर में बिना अनुमति के अवैधानिक रूप से अनेक मस्जिदों का निर्माण बड़े पैमाने पर किया जा रहा है, जिस पर प्रशासन की निष्क्रियता संदेहास्पद है। हाल ही में ग्राम रसूलपुर में दो बड़ी मस्जिद का निर्माण कार्य बिना किसी विभाग की अनुमति के चल रहा है। एक मस्जिद बाईपास पर एवं दूसरी ग्राम रसूलपुर से बाईपास पर जाने वाले अंदरूनी मार्ग पर निर्माणकार्य हो रहा है। ज्ञात रहे कि, देवास मास्टरप्लान अनुसार बाईपास पर रोड मध्य रेखा से 75 मीटर तक किसी भी प्रकार के निर्माण की अनुमति नहीं मिल सकता है। अगर इस प्रकार शहर में मस्जिदों के अवैध निर्माण नहीं रोका गया तो समाज में अराजकता का माहौल पैदा होने का भय हमेशा बना रहेगा। अतः आप से अनुरोध है कि उक्त सम्बन्ध में जांचकर न्यायोचित कार्यवाही की जाये।

इस विषय पर देवास कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला ने कहा की सांसद जी के पत्र में जिन अवैध निर्माणाधीन मस्जिद एवं अतिक्रमण का जिक्र है, उनकी जल्द ही जांच करवाई जाएगी। यदि वह निर्माण जाँच में अवैध पाए जाते है तो उन पर जल्द कार्यवाही की जाएगी।

Post Author: Vijendra Upadhyay