गौसंवर्धन बोर्ड के अध्यक्ष ने किया शंकरगढ़ गौशाला का निरीक्षण

देवास। मध्य प्रदेश गौ संवर्धन बोर्ड के अध्यक्ष एवम कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त महंत अखिलेश्वरानंद गिरी स्वामी जी देवास स्थित शंकरगढ़ गौशाला में निरीक्षण हेतु पहुंचे। उनके साथ पशु विभाग के जिला उप संचालक ओमप्रकाश त्रिपाठी, नगर निगम के स्वस्थ अधिकारी एवम गौशाला के प्रभारी डॉ पवन माहेश्वरी भी साथ थे। गौशाला पहुंच स्वामी जी ने संस्था अभिरंग के सदस्य से मुलाकात की और संस्था को गौ संवर्धन बोर्ड में पंजीकृत होने की बधाई दी। स्वामी जी द्वारा गौशाला में चल रहे विकास कार्यों का निरक्षण किया एवम अधिकारियों को निर्देशित किया। इसी के साथ गौशाला की जमीन पर पौधारोपण करने के भी निर्देश अधिकारियों एवम संस्था को दिए। उन्होंने गौशाला की पूर्व स्थित और वर्तमान स्थिति पर संतोष जाहिर किया।
इस अवसर पर पशु विभाग के अधिकारी, नगर निगम के अधिकारी एवम संस्था अभिरंग के समस्त पधाधिकारी उपस्थित रहे।

Post Author: Vijendra Upadhyay