स्वावलंबी भारत अभियान के अंर्तगत लुब क्लिन हाइजेनिक प्रोडक्ट्स का शुभारंभ हुआ

लघु उद्योग भारती पूरे भारत वर्ष में खोलेगा 100 लुब क्लिन स्टोर

देवास। स्वावलंबी भारत अभियान के तहत लघु उद्योग भारती के ग्राम शिल्पी उद्यमी प्रकोष्ठ द्वारा हस्तनिर्मित क्लिनिंग उत्पादों का भारत वर्ष के प्रथम बिक्री केंद्र लुब क्लिन हाइजेनिक प्रोडक्टस के स्टोर का देवास में शुभारंभ लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रकाशचंद , भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय संगठन मंत्री दिनेश कुलकर्णी, लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय सचिव समीर मूंदड़ा , लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय निवर्तमान अध्यक्ष व स्वावलंबी भारत अभियान के राष्ट्रीय संयोजक जितेंद्र गुप्त, स्वदेशी जागरण मंच के अखिल भारतीय सह संगठक सतीश कुमार के मुख्य आतिथ्य में एवं मनोहर कारपेंटर, कैलाश चांदावत, सतीश मुकाती की उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत भारतमाता और भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना कर किया गया। स्वागत भाषण इकाई के अध्यक्ष प्रतीक गुप्ता ने दिया जिसमे उन्होंने इस अभियान की जानकारी दी।

लघु उद्योग भारती के द्वारा प्रथम चरण में सफाई से संबंधित उद्योग मे लगने वाले उत्पाद तैयार किए जाएंगे एवं द्वितीय चरण में सफ़ाई से सम्बंधित घरेलू उत्पाद तैयार किए जाएंगे। अपने उद्बोधन मे प्रकाश चंद ने बताया कि लघु उद्योग भारती का लक्ष्य है कि पूरे भारत वर्ष मे 100 स्टोर खोले जायेगे। इसके अंतर्गत जो भी उत्पाद तैयार होंगे वो स्थानीय स्तर पर इसका उत्पादन किया जाएगा। स्व सहायता समूह और ग्रामीण अंचल मे उत्पादन कराने की प्राथमिकता रहेगी। लघु उद्योग भारती के क्लिनिक स्टोर के द्वारा लगभग 8000 लोगो को रोजगार मिलेगा। प्रारंभ मे इस प्रकल्प के माध्यम से क्लिनिक प्रोडक्ट और फिर द्वितीय चरण मे अन्य स्थानीय उत्पाद और त्योहार संबंधित उत्पाद का डिस्ट्रीब्यूशन केंद्र के रूप मे इसका विस्तार होगा। लघु उद्योग भारती के द्वारा बनाया गया, यह प्रकल्प वोकल फॉर लोकल के नारे को सार्थक करेगा। अजय परमार जो देवास इकाई के कार्यकारिणी सदस्य है, प्रतीक गुप्ता इकाई अध्यक्ष विजेंद्र उपाध्याय इकाई सह सचिव और अंकित सिंह के प्रयासों को साधुवाद जिन्होंने इस परिकल्पना को साकार करने मे अहम भूमिका निभाई है। कार्यक्रम का सफल संचालन जितेंद्र जायसवाल ने किया। आभार नितिन सोनी ने माना।

Post Author: Vijendra Upadhyay