देवास। मंत्री दीपक जोशी ने शा.उ.मा.वि.सिंगावदा के छात्रों से प्रेरणा संवाद कर उन्हें आत्मनिर्भर बनने हेतु ग्रीष्मकालीन अवकाश में मोबाइल रिपेयरिंग, कम्प्यूटर प्रशिक्षण, छात्राओं को ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण निशुल्क दिलाने का आश्वासन दिया। साथ ही सेना में भर्ती, पुलिस में भर्ती हेतु फिजिकल फिटनेस, रनिंग ट्रेक की सुविधा उपलब्ध करवाने तथा शा.उ.मा.वि. सिंगावदा में खेल मैदान निर्मित करने का आश्वासन दिया। श्री जोशी ने छात्रों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराकर उनका लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया। आपने कहा कि अच्छे अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को उच्च शिक्षा हेतु शासन द्वारा खर्च उपलब्ध कराया जाता है। इस अवसर पर संस्था प्रमुख उर्मिला शर्मा ने शाला की गतिविधियों की जानकारी दी। प्रेरणा संवाद समारोह में हाई स्कूल बेरागढ की प्राचार्य श्रीमती सिलोदिया व विद्यालय का स्टाफ उपस्थित था। उक्त जानकारी शिक्षक बसंत व्यास ने दी।
Related Posts '
06 JUL
देवास पुलिस ने लौटाए 210 गुम मोबाइल, 760 पीड़ितों को वापस दिलाए 3.06 करोड़ रुपये
देवास पुलिस ने लौटाए 210 गुम मोबाइल, 760 पीड़ितों को वापस...
06 JUL
सीनियर राष्ट्रीय मिनी गोल्फ चैंपियनशिप में देवास को स्वर्णिम सफलता
सीनियर राष्ट्रीय मिनी गोल्फ चैंपियनशिप में देवास...
03 JUL
अमलतास अस्पताल द्वारा जिले के शासकीय अस्पतालों में क्वालिटी अवेयरनेस अभियान
अमलतास अस्पताल द्वारा जिले के शासकीय अस्पतालों में...
01 JUL
शुभि और इतिशा ने शूटिंग चैम्पियनशिप में जीते 3 स्वर्ग सहित 10 पदक
शुभि और इतिशा ने शूटिंग चैम्पियनशिप में जीते 3...

