देवास। नगर पालिक निगम द्वारा वित्तीय वर्ष में 31 मार्च तक शहर मेें भवन, भूमि एवं प्लाटों के मालिकों से बकाया संपत्तिकर को सख्ती से वसूलने की दिशा में बकाया करदाताओं के विरूद्ध कुर्की वारंट जारी कर वसूली की जा रही है। आयुक्त विशालसिंह चौहान द्वारा बकाया करदाताओं से संपत्तिकर वसूलने की कार्यवाही में निगम राजस्व अधिकारी प्रवीण पाठक के निर्देशन में वार्ड 38 एवं 39 में 9 करदाता जिन पर 8 लाख 55 हजार की संपत्तिकर की राशि बकाया थी इनको संपत्तियों के विरूद्ध कुर्की जारी करते ही 9 करदाताओं में से 7 करदाताओं ने 7 लाख 33 हजार की राशि निगम को जमा करा दी। कुर्की एवं वसूली की कार्यवाही सहायक राजस्व निरीक्षक इंद्रजीतसिंह कपूर, संजय पारखे, अजय घाडगे द्वारा की गई। आयुक्त के निर्देश पर करदाताओं के विरूद्ध कार्यवाही जारी रहेगी।
Related Posts '
04 JUN
ऑपरेशन त्रिनेत्रम से खुली दो चोरियों की गुत्थी, 4 आरोपी गिरफ्तार
ऑपरेशन त्रिनेत्रम से खुली दो चोरियों की गुत्थी, 4...
03 JUN
अमलतास अस्पताल के चिकित्सको ने मरीज के पेट से निकालीं खजूर के आकार की 51 पथरियां
अमलतास अस्पताल के चिकित्सको ने मरीज के पेट से...
03 JUN
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर कलेक्टर से मिला दिव्य योग संस्थान का प्रतिनिधिमंडल, हुई चर्चा
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर कलेक्टर से मिला...
31 MAY
देवास में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को सशक्त बनाने हेतु राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली जागरूकता कार्यशाला का सफल आयोजन
देवास में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को सशक्त...
29 MAY
अमलतास विशेष विद्यालय के बच्चों ने डी-मार्ट में सीखे आत्मनिर्भरता और लेन-देन के कौशल
अमलतास विशेष विद्यालय के बच्चों ने डी-मार्ट में...

