देवास। ममता साख सहकारी संस्था मर्यादित देवास का अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस संस्था कार्यालय पर मनाया गया। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष मुमताज सिद्धिकी ने महिलाओं के उत्थान पर अपने विचार व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि महिला दिवस तब सार्थक होता है जब महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होती हैं। महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक विकास के उद्देश्य को लेकर यह संस्था काम कर रही है। लगभग 5000 महिलाएं संस्था से जुडी हैं। संस्था से ऋण लेकर महिला सदस्य अपने छोटे छोटे कारोबार चला रही है, संस्था का विनियोजन पांच करोड हो चुका है। संस्था ने अपने सदस्यों मे लगभग तीन करोड तक का ऋण वितरित किया है। महिला सदस्य समय पर अपनी ऋण किश्ते जमा कराती हैं, इस प्रकार वह अपने परिवार की आर्थिक रूप से मदद करती है। लगभग आठ करोड कार्यशील पूंजी के साथ संस्थ लाभ में प्रगति कर रही है। संस्था संचालक पुष्पा शर्मा ने कहा कि महिलाओं की प्रगति के लिये हमें आगे आना चाहिये । इस अवसर पर उपस्थित डॉ. अतिब सिद्धिकी ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष इंदिरा पंडया, उपाध्यक्ष पुष्पा मोदी, संचालक संध्या मालवीय, सलमा शेख, मधुबाला, गीता जोशी, कौसर परवीन शेख उपस्थित थीं। संचालन शाहिस्ता सैयद ने किया तथा आभार चंचला शिंदे ने माना।
Related Posts '
25 AUG
राष्ट्रीय खेल दिवस पर अमलतास विश्वविद्यालय में होगा खेलो इंडिया संवाद
राष्ट्रीय खेल दिवस पर अमलतास विश्वविद्यालय में...
25 AUG
सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का निराकरण नहीं करने पर 15 अधिकारियों के वेतन काटने के आदेश
सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का निराकरण नहीं करने पर 15...
25 AUG
सेन थॉम ग्रुप ऑफ स्कूल्स ने मनाया ओणम, ईद मिलाद-उन-नबी और रक्षाबंधन का उल्लास
सेन थॉम ग्रुप ऑफ स्कूल्स ने मनाया ओणम, ईद...

