देवास। म.प्र. डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएसशन अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर अब सड़क पर उतर गई है। अप्रैल 2017 में मुख्यमंंत्री शिवराजसिंह चौहान के आश्वासन पर अपनी हड़ताल वापस लेने के उपरांत एक वर्ष बीतने पर भी म.प्र. के इंजीनियर्स पूरे देश में सबसे कम ग्रेड पे लेकर, 10-12 वर्षो से संविदा पर काम करते हुए प्रदेश को अग्रणी प्रदेश बनाने में लगे हुए है। परंतु अब प्रदेश के इंजीनियर्स में शासन के प्रति आक्रोश है। वे अपनी मांगों की पूर्ति के लिये आर पार की लड़ाई हेतु कमर कस कर सड़कों पर उतर आए हैं। इसी क्रम में 7 मार्च से 15 मार्च तक भोपाल में प्रांत स्तरीय धरना चल रहा है जिसमें प्रतिदिन पूरे प्रदेश से सैकडों की संख्या में अभियंता धरना दे रहे हैं। जिसमें 9 मार्च को देवास के अभियंता इंजीनियर्स हेमंत सेठी, इंजीनियर्स आनंद गुप्ता के नेतृत्व में सैकडों की संख्या में भोपाल पहुंचकर धरना देंगे व शासन के प्रति आक्रोश प्रकट करेंगे। तत्पश्चात 16 मार्च को पूरे प्रदेश के लगभग 12 हजार इंजीनियर्स भोपाल में एकत्रित होकर वादा निभाओ रैली निकालकर विधानसभा का घेराव करेंगे। फिर भी यदि शासन ने मांगे नहीं मानी तो संपूर्र्ण म.प्र. के विकास कार्य बंद करते हुए इंजीनियर्स बेमुद्दत हड़ताल पर चले जाएंगे। इंजीनियर्स अब केवल आश्वासन से नहीं मानेंगे वे अपनी सभी पांच मांगों को पूर्ण करवाकर ही दम लेंगे। उक्त जानकारी जिलाध्यक्ष नवनीत कुमार व्यास ने दी।
Related Posts '
04 JUN
ऑपरेशन त्रिनेत्रम से खुली दो चोरियों की गुत्थी, 4 आरोपी गिरफ्तार
ऑपरेशन त्रिनेत्रम से खुली दो चोरियों की गुत्थी, 4...
03 JUN
अमलतास अस्पताल के चिकित्सको ने मरीज के पेट से निकालीं खजूर के आकार की 51 पथरियां
अमलतास अस्पताल के चिकित्सको ने मरीज के पेट से...
03 JUN
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर कलेक्टर से मिला दिव्य योग संस्थान का प्रतिनिधिमंडल, हुई चर्चा
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर कलेक्टर से मिला...
31 MAY
देवास में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को सशक्त बनाने हेतु राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली जागरूकता कार्यशाला का सफल आयोजन
देवास में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को सशक्त...
29 MAY
अमलतास विशेष विद्यालय के बच्चों ने डी-मार्ट में सीखे आत्मनिर्भरता और लेन-देन के कौशल
अमलतास विशेष विद्यालय के बच्चों ने डी-मार्ट में...

