देवास। म.प्र. दृष्टिहीन कल्याण संघ द्वारा संचालित दृष्टिहीन कन्या केन्द्र के पदाधिकारी एवं शिक्षिकाएं व दृष्टिहीन छात्राओं ने ग्राम उमरिया के रोशन की जिंदगी को रोशन करने पर जिलाधीश आशीषसिंह का शाल श्रीफल एवं पुष्पमालाओं से सम्मान कर बधाई दी।
श्री सिंह ने कहा कि सेना एवं पुलिस प्रशासन के साथ सामाजिक एवं जनप्रतिनिधि के सफल प्रयास के कारण ही रोशन को नवजीवन प्राप्त हो सका है।
इस अवसर पर संस्था संरक्षक समाजसेवी बलजीतसिंह सलूजा, अध्यक्ष राजेन्द्र मूंदड़ा, परामर्शदाता राधेश्याम सोनी, सचिव डॉ. सुरेश शर्मा, उपाध्यक्ष सतीश शर्मा, संचालक रमाकांत दुबे, लेखा प्रशासक संतोष कुमार जोशी, शिक्षिकाएं शारदा चौधरी, सुबुही हाशमी, वीणा दुबे, संगीता जोशी, खुशबू पालीवाल, पुष्पा वीरपरा के साथ केन्द्र की छात्राएं बबीता, प्रिया, पूजा, गायत्री, अनीषा उपस्थित रही । सचिव डॉ. शर्मा ने केन्द्र की शिक्षण प्रशिक्षण की जानकारी के साथ निर्माण कार्य की जानकारी भी जिलाधीश को दी।

