कलेेक्टर द्वारा अखिल भारतीय ध्वज दिवस का शुभारंभ

265 छात्र छात्राओं द्वारा नगर से एक लाख से अधिक धन संग्रह
देवास। म.प्र. दृष्टिहीन कल्याण संघ द्वारा संचालित म.प्र. दृष्टिहीन कन्या केन्द्र विद्यालय देवास में कलेक्टर डॉ. श्रीकांत पाण्डेय को संस्था संरक्षक बलजीतसिंह सलूजा एवं सचिव डॉ. सुरेश शर्मा ने ध्वज लगाकर दृष्टिहीन बालिकाओं के सहायतार्थ अखिल भारतीय ध्वज दिवस का शुभारंभ किया एवं कलेक्टर ने दृष्टिहीन बालिकाओं को प्रोत्साहन राशि प्रदान की तथा साथ ही देवास के नागरिकों को अपील जारी कर अधिक से अधिक धनराशि देने की बात कही। विद्यालय प्रांगण में ध्वज दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। जिसमें शासकीय कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य श्री जाधव, न्यू चिल्ड्रन होम की संचालिका सुषमा अरोरा एवं इनोवेटिव पब्लिक स्कूल के संचालक मकसूद पठान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उक्त अवसर पर संस्था संरक्षक बलजीतसिंह सलूजा, अध्यक्ष राजेन्द्र मूंदड़ा, उपाध्यक्ष चित्रा जैन, सचिव डॉ. सुरेश शर्मा, सहसचिव रामेश्वर जलोदिया, कोषाध्यक्ष गोपाल पंडित, संचालक रमाकांत दुबेे, हर्ष सोनी एवं प्रसिद्ध ज्योतिषविद निधि शुक्ला उपस्थित रहे। प्रोस्टिज प्रबंधन प्रशिक्षण संस्थान, सरस्वती ज्ञानपीठ विद्यालय, के.पी.कालेज एनसीसी कैडेट्स एवं होली ट्रिनटी स्कूल के 265 छात्र छात्राओं ने दृष्टिहीनों के कल्याणार्थ देवास शहर से 102402(एक लाख दो हजार चार सौ रूपये) की धनराशि एकत्रित की। कार्यक्रम में प्राचार्य शिल्पा दीवान, लेखापाल संतोष जोशी, श्याम सोनी, वार्डन अरूणा जायसवाल, शिक्षिकाएं शारदा चौधरी, सुबुही हाशीम, वीणा दुबे, संगीता जोशी, खुशबू पालीवाल, नेहा वर्मा, रानी कछावा, के.एन.पारीक, राकेश रावत आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम में केन्द्र्र की छात्राओं द्वारा नृत्य, एकल एवं समूह गान की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम का संचालन प्रशासक संतोष जोशी ने किया तथा आभार सहसचिव रामेवश्वर जलोदिया ने माना।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply