जिला मुख्यालय पर मंत्री सज्जन सिंह वर्मा करेंगे ध्वजारोहण
देवास 23 जनवरी 2020/ जिले में 26 जनवरी 2020 गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। जिला मुख्यालय स्थित पुलिस परेड ग्राउण्ड पर मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि प्रदेश के लोक निर्माण विभाग एवं पर्यावरण विभाग मंत्री सज्जनसिंह वर्मा ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। मुख्य समारोह प्रातः 9.00 बजे से आयोजित होगा। जनपद मुख्यालयों, नगर पंचायतों, ग्राम पंचायतों आदि में भी गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर डॉ. श्रीकान्त पाण्डेय ने सभी से उपस्थिति का आग्रह किया है।
पल प्रतिपल कार्यक्रम
जिला मुख्यालय पर पुलिस परेड ग्राउण्ड में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में प्रातः 8.58 बजे मुख्य अतिथि का आगमन, प्रातः 9.00 बजे, मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण, सलामी, राष्ट्रगान एवं मध्यप्रदेश गान, 9.08 बजे मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण, 9.30 बजे मुख्यमंत्री जी के संदेश वाचन, 9.50 बजे परेड मार्च पास्ट, 10.15 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम, 10.30 बजे झांकियों का प्रदर्शन, 10.45 बजे पुरस्कार वितरण तथा इसके बाद कार्यक्रम का समापन होगा।