गौवंश को सड़को पर खुला छोडने पशु मालिकों पर होगी कार्यवाही

  देवास जिले के पशु पालक अपने गौवंश को सड़कों पर खुला न छोड़े ———— देवास जिले में पशु पालन विभाग द्वारा मुख्‍य मार्गो पर की जा रही है गौ पेट्रोलिंग ————- गौवंश को सड़को पर खुला छोडने पशु मालिकों पर होगी कार्यवाही ——— देवास 11 जुलाई 2024/ उप संचालक पशु पालन एवं डेयरी विभाग […]

देवास सहोदया स्कुल कॉम्प्लेक्स का हुआ गठन

देवास/ केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा मान्यता प्राप्त विद्यालयों के संचालक की औपचारिक बैठक मे देवास सहोदया स्कुल कॉम्प्लेक्स का गठन किया गया। ज्ञात हो यह सहोदया स्कुल कॉम्प्लेक्स एसोसिएशन को केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा मण्डल मान्यता देता है। उक्त बैठक सेन्ट्रल इंडिया ऐकेडमी के सभागार मे हुई। इसमे देवास के प्रायः सभी केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा […]

इनवेस्टटीचर सेरेमनी में विद्यार्थियों को कर्तव्यनिष्ठता का बोध 

देवास स्थित फेथ फाउंडेशन स्कूल में इन्वेस्टटीचर सेरेमनी का आयोजन किया गया इसमें मुख्य अतिथि चीफ वरिष्ठ पत्रकार अनिल  राज सिंह सिकरवार  रहे । विद्यालय की डायरेक्टर डॉ. एस .परिमला , और सह प्रधान अध्यापक चक्रपाणी जोशी  की अध्यक्षता में सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। आज के इस समारोह में कक्षा पहली से […]

मोहर्रम के जुलुस में हथियार, डी जे प्रतिबंधित – कलेक्टर 

कलेक्टर  गुप्‍ता की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित ———— जिले के नागरिक आपसी सद्भाव व शांति बनाये रखते हुए आगामी त्यौहारों को मिलजुलकर मनायें – कलेक्टर गुप्‍ता ————- त्यौहारों के दौरान कानून व्यवस्था व शांति बनाये रखने के लिए सुरक्षा के पर्याप्त बंदोबस्त किये जायेंगे – एसपी  उपाध्‍याय ————- कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने […]

देवास में रावतपुरा सरकार के सानिध्य में चातुर्मास में होंगे व्रत-अनुष्ठान

– विधायक गायत्री राजे पवार ने मंदिरों में पूजन-अर्चन कर अर्पित किए आमंत्रण पत्र – विख्यात संतों के श्रीमुख से होगी श्रीराम कथा, भागवत कथा, शिव महापुराण कथा, नर्मदा पुराण, देवी भागवत कथा देवास। इस बार देवास में चातुर्मास विशेष होने वाला है। धर्म-अध्यात्म की गंगा बहेगी। विख्यात प्रवचनकारों के श्रीमुख से प्रवचन होंगे। संत […]

पैदल अयोध्या यात्रा से लौटे योग गुरु का देवास आगमन पर स्वागत

– तुकोजीराव पवार स्टेडियम से निकली शोभायात्रा, खेड़ापति मंदिर पर पूजा-अर्चना के साथ हुआ समापन देवास। देवास से अयोध्या पैदल यात्रा का संकल्प लेने वाले योग गुरु राजेश बैरागी ने सांची से अयोध्या तक की यात्रा 14 दिन में पूर्ण की और वे शनिवार की रात को देवास पहुंचे। दिव्य योग संस्थान के योग साधकों […]

देवास शहर को मिलेगी कई बडे विकास कार्यो की सौगात – विधायक

5 वर्षो मे बडे निर्माण कार्य एवं विकास कार्यो को लेकर विजन डाक्युमेंटस तैयार देवास। विजन डाक्युमेंटस को लेकर विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार के द्वारा कलेक्टर ऋषभ गुप्ता, महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, सभापति रवि जैन, डिप्टी कलेक्टर अभिषेक शर्मा, आयुक्त रजनीश कसेरा, लोक निर्माण विभाग एवं निगम व प्राधिकरण इंजिनियरों के साथ आगामी 5 […]

देवास में बढ़ता गैंगवार पुलिस ने दिखाई सक्रियता

कुणाल बैरागी उर्फ चिकू हत्याकाण्ड का पर्दाफाश: मुख्य आरोपी अमरेश सहित सह आरोपी गिरफ्तार देवास। पिछले कुछ वर्षो से देवास की फिजा बदली हुई है, यहां जमीन विवाद और पैसो की वसूली पर गैंगवार शुरू हो गया है। जवाहर नगर में 3 जुलाई 2024 को हुए कुणाल बैरागी उर्फ चिकू हत्याकाण्ड का पर्दाफाश हो गया […]

इस्कॉन मंदिर की भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा 18 को

देवास। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी इस्कॉन मंदिर देवास द्वारा भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा का आयोजन 18 जुलाई को दोपहर 2 बजे किया जा रहा है। इस्कॉन देवास के आनंदमय दास ने बताया कि रथ यात्रा दोपहर 2 बजे रामेश्वर धाम मंदिर राम मंदिर से प्रारंभ होकर एबी रोड, सयाजी द्वार, तहसील चौराहा, नावेल्टी […]

अमलतास विश्वविद्यालय डिफ़ाल्टर लिस्ट से बाहर

देवास -विश्वविद्यालय अनुदान आयोग नई दिल्ली द्वारा अमलतास को डिफ़ाल्टर की लिस्ट से हटाया गया। अमलतास द्वारा पिछले 2 महीने पहले डॉ. सतीश कुमार गुप्ता पूर्व अधिष्ठाता जलगाँव चिकित्सा महाविद्यालय को दिनांक 16/04/2024 के अधिसूचना द्वारा अमलतास विश्वविद्यालय ने  3 साल के लिए नियुक्त किया है। इस सम्बन्ध में विश्वविद्यालय अनुदान संस्थान को भी मेल […]

अमलतास अस्पताल में अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस मनाया गया

देवास – अमलतास अस्पताल में आज अंतराष्ट्रीय नशा निवारण दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में नशे की लत के खिलाफ जागरूकता फैलाना और नशामुक्ति के लिए प्रेरित करना था। अमलतास नशा मुक्ति केंद्र द्वारा नर्सिंग कॉलेज के छात्रों द्वारा नुक्कड़ नाटक का कार्यक्रम किया […]

सीजी ट्यूटोरियल्स, शहर में कॉम्पिटेटिव एग्जाम्स की तैयारी के लिए एक बेहतर विकल्प

देवास/ पिछले दो दशकों में देवास शहर में शिक्षा का स्तर बहुत बेहतर हुआ है।  शहर के विद्यार्थी आईआईटी, आईआईएम व एम्स जैसे उच्च शिक्षण संस्थान मे अध्यनरत है। शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने मैं शहर के विद्यालयों के अलावा शिक्षण संस्थाएं भी शामिल है। ऐसी ही एक शिक्षण संस्था सीजी ट्यूटोरियल्स पिछले 16 वर्षों से […]

गीतांजलि ग्रुप द्वारा विश्व संगीत दिवस के उपलक्ष्य पर गायन कार्यक्रम संपन्न

देवास। गीतांजलि सिंगिंग ग्रुप का 35 वां सिंगिंग कार्यक्रम होटल खेड़ापति इंटरनेशनल में रविवार 23 जून को  सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उदय टाकलकर, चरणजीत सिंह अरोरा, जितेन्द्र शुक्ला, शर्मिला शुक्ला, अजय दायमा, माधुरी दायमा, ऋषिकेश उपाध्याय, मानसी उपाध्याय, विनोद चौहान, अनमोल चौहान, रमेश चंद्र चौधरी,  हिमांगी सुरंगे, मंदार मुळे, नवीन सोनी, शैलेन्द्र सिंह, […]

अमलतास द्वारा अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति अभियान पखवाड़ा

अमलतास द्वारा अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति अभियान पखवाड़ा अंतर्गत लोगों को प्रत्यक्ष रूप से किया जा रहा जागरूक अमलतास द्वारा नशा_मुक्त_भारत पखवाड़ा के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित देवास – अमलतास अस्पताल द्वारा दिनांक 15 जून से 30 जून तक नशा मुक्त भारत पखवाडा को प्रभावी रूप से चलाया जा रहा है | नशामुक्ति भारत अभियान के […]

विधानसभा अध्यक्ष तोमर पहुंचे बीआर रिसोर्ट

विधानसभा अध्यक्ष तोमर पहुंचे बीआर रिसोर् देवास। पूर्व केंद्रीय मंत्री व मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर सोमवार शाम करीब साढ़े 7 बजे सोनकच्छ स्थित बीआर रिसोर्ट पहुंचे। इस दौरान उनके साथ पूर्व मंत्री रामपाल सिंह मौजूद थे। बीआर रिसोर्ट पर जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्रसिंह राजपूत, देवीसिंह गोहिल, अनिलराजसिंह सिकरवार, रजतपाल सिंह राजपूत, […]

वृद्धाश्रम देवास में योग दिवस पर वृद्धजनों ने किया योग

वृद्धाश्रम देवास में योग दिवस पर वृद्धजनों ने किया यो ————- देवास, 21 जून 2024/ दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर वृद्धाश्रम ‘‘बसेरा” राजोदा रोड देवास में योगा अभ्यास का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर डॉ. हर्षा तिवारी (योगाचार्य) संस्थापक वेदिक वेलनेस सेंटर फिटनेस सॉल्यूशन ने वृद्धजनों को योग अभ्यास सिखाया। उन्होंने […]

देवास में जल संसाधन मंत्री  सिलावट के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ सामूहिक योग कार्यक्रम

———— नियमित रूप से योग करने पर शरीर में ऊर्जा का संचार होगा – जल संसाधन मंत्री  सिलावट ————- जिला स्तरीय कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण, सामाजिक संगठनों, स्‍कूली बच्‍चों और नागरिकों ने किया सामूहिक योगाभ्‍यास ———— देवास जिले में चलाये जा रहे “अमृत संचय अभियान” के लिए जल संसाधन मंत्री  सिलावट ने दी बधाई ———— […]

सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी में योग शिविर का हुआ आयोजन

देवास/ सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी, देवास में 21 जून 2024 को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग शिविर का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती रीटासिंह ने मॉं सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात् विद्यालय के छात्र- छात्राओं एवं एन.सी.सी. केडेट्स व शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा योग शिक्षक के मार्गदर्शन […]

सीएम राइज स्कूल में उत्साह के साथ मनाया गया प्रवेश उत्सव 

————- देवास 18 जून 2024/ सीएम राइज शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवास में नवीन सत्र 2024-25 का शुभारंभ विद्यालय में गरिमामय प्रवेश उत्सव के साथ संपन्न हुआ। विद्यालय के प्राचार्य देवेंद्र बंसल ने बताया कि सीएम राइज योजना की अवधारणा के अनुसार पहले से ही समृद्ध विद्यालय को विद्यार्थियों के स्वागत के लिए तैयार […]

वार्ड 29 मे 26 लाख की लागत से नाला निर्माण व शौचालय का भूमिपूजन

वार्ड 27 मे 1 करोड 8 लाख की लागत से निर्माणाधीन नाला व पुलिया का निरीक्षण देवास। नगर निगम द्वारा विधायक व निगम निधि से वार्ड क्रमांक 29 गीता भवन के पिछे महात्मा गांधी कालोनी मे 26 लाख की लागत से सीसी नाला एवं नाली निर्माण व शौचालय के निर्माण कार्य का भूमिपूजन महापौर श्रीमती […]