कांटाफोड़ पुलिस विभाग ने अपराधों के सम्बन्ध में आमजनो को दी जानकारी

देवास/ पुलिस अधीक्षक देवास शिव दयाल सिंह, अति. पुलिस अधीक्षक कन्नौद सूर्यकांत शर्मा, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बागली राकेश व्यास के मार्गदर्शन में आज दिनांक 16/09/21 को थाना प्रभारी कांटाफोड़ लीला सोलंकी, सहायक उप निरीक्षक प्रहलाद सिंह परमार, आरक्षक अमित एवम् महिला आरक्षक मोनिका द्वारा थाना कांटा फोड़ अन्तर्गत ग्राम भायली में ग्राम वासियों महिलाएं/पुरुष/लड़के ओर […]

देवास जिले में आबकारी विभाग की अवैध मदिरा के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी

1600 किलो ग्राम महुआ लाहन एवं हाथ भट्टी मदिरा जप्त कर, 03 प्रकरण पंजीबद्ध ———– जप्त सामाग्री का बाजार मूल्य 1 लाख 19 हजार 200 रुपए ————-  देवास, 16 सितम्‍बर 2021/ कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला के निर्देशानुसार एवं प्रभारी सहायक आबकारी आयुक्त श्री आर. पी. दुबे के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा जिले में लगातार कार्यवाही की […]

देवास जिले में परिवहन, पुलिस, खाद्य एवं प्रदूषण विभाग ने संयुक्त रूप से वाहनों के फ्यूल अल्ट्रेशन की चैकिंग कर चालानी कार्यवाही की

चालानी कार्यवाही में 55 वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही कर 27 हजार 500 रूपये शमन शुल्क वसूला ————-  देवास  15 सितम्‍बर 2021/ कलेक्‍टर चन्‍द्रमौली शुक्‍ला के निर्देशानुसार परिवहन विभाग, पुलिस विभाग, खाद्य विभाग एवं प्रदूषण विभाग द्वारा संयुक्त रूप से मक्सी रोड पर बीएनपी थाने के समीप चैकिंग अभियान चलाया जाकर चालानी कार्यवाही की गई। चालानी […]

देवास जिले में छोटी माता (माँ चामुंडा) मंदिर में रजतीकरण(चांदीकरण) कार्य का विधायक देवास श्रीमती पवार ने पूजा अर्चना कर किया शुभारम्‍भ

100 किलोग्राम चाँदी एकत्रित कर माँ चामुंडा मंदिर में रजतीकरण किया जायेगा ———–           देवास  15 सितम्‍बर 2021/ विधायक देवास श्रीमती गायत्री राजे पवार ने पूजा अर्चना कर छोटी माता (माँ चामुंडा) मंदिर में रजतीकरण कार्य का शुभारम्‍भ किया। इस दौरान कलेक्टर चन्द्रमौली शुक्ला, नगर निगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान, एसडीएम प्रदीप सोनी सहित अन्य […]

भगवान श्री परशुराम जी की प्रतिमा अनावरण समारोह 16 सितंबर को

सवा 11 फीट की पीतल की प्रतिमा की गई है स्थापित देवास के चाणक्यपुरी स्थित श्री रंगनाथ राधा कृष्ण मंदिर मे स्थापित की गई है प्रतिमा देवास। देवास के चाणक्यपुरी में स्थित श्री रंगनाथ राधा कृष्ण मंदिर में सवा 11 फीट ऊंची पीतल की प्रतिमा स्थापित की गई है। प्रतिमा का अनावरण समारोह 16 सितंबर […]

हिंदी दिवस पर भी नगर निगम देवास के साइन बोर्डो पर दिखी गलतियां

विदेशी शिक्षा नीति ने हिंदी के मूलतत्व को किया खत्म देवास टाइम्स। कहने को आज हिंदी दिवस है लेकिन भारत के लोग हिंदी के महत्व को आज तक नहीं समझ पाए। विदेशी शिक्षा नीति ने यहां की मातृभाषा हिंदी को  अपने मूल तत्व से दूर किया है। कितनी ही जगह हिंदी का उपयोग में मात्राओं […]

देवास जिले में ‘’डेंगू पर प्रहार’’ महा अभियान 15 सितम्बर से

जिले में डेंगू से बचाव के उपायों की जानकारी के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाये – कलेक्‍टर शुक्‍ला ————-        देवास 14 सितम्‍बर 2021/ कलेक्‍टर चन्‍द्रमौली शुक्‍ला ने 15 सितम्‍बर से जिले में ‘’डेंगू पर प्रहार’’ महा अभियान चलाने तथा जिले में टीम बनाकर डेंगू रोकथाम की प्‍लानिंग बनाने, ग्रामीण क्षेत्र में प्रत्‍येक गांव में […]

इनरव्हील क्लब ने मनाया हिंदी दिवस

देवास। इनरव्हील क्लब देवास 304 की अध्यक्ष मीना वर्मा ने हिंदी दिवस पर किंडर हाई सेकेंडरी स्कूल में भाषण व कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया प्रतियोगिता का विषय हिंदी को राष्ट्रभाषा क्यों और कब घोषित किया गया। इस विषय पर विद्यार्थियों द्वारा स्वरचित कविता व भाषण दिया गया। प्रतियोगिता में कविता पाठ में प्रथम आठवीं […]

प्रभात संगीत में भाव, भाषा, छंद और सुर की प्रधानता होती है मनुष्य जब पूर्ण भाव से प्रभात संगीत के साथ खड़ा हो जाता है, तो रेगिस्तान भी हरा हो जाता है -आचार्य शांतव्रतानंद अवधूत

आजकल प्रभात संगीत एक नये घराने के रूप में लोकप्रिय हो रहा है देवास। आनंद मार्ग प्रचारक संघ देवास के भुक्ति प्रधान दीपसिंह तंवर ने बताया कि 14 सितम्बर को आनंद मार्ग जागृति क्षिप्रा आश्रम पर देवास, इंदौर एवं उज्जैन के पी एल लबाना, विकास दलवी, अरविंद सुगंधी, दीपक व्यास आदि आनंदमार्गियो द्वारा प्रभात संगीत […]

कक्षा पहली से पांचवी तक के स्कूल 20 सितंबर से खुलेंगे

कक्षा आठवीं, दसवीं और बारहवीं के छात्रावास शत-प्रतिशत क्षमता के साथ होंगे संचालित विद्यालयों को खोले जाने के संबंध में जिला आपदा प्रबंधन समिति की सहमति जरुरी  देवास 14 सितम्‍बर 2021/ प्रदेश के सभी शासकीय और अशासकीय विद्यालयों में कक्षा पहली से पाँचवी तक की प्राथमिक स्तर की कक्षाएँ 50% क्षमता के साथ 20 सितंबर […]

देवास का कलाकारी फिल्म महोत्सव महिला फिल्म निर्माताओं के लिए मुख्य आवाज बना

देवास। 500 से अधिक महिलाओं के साथ ऋषि निकम द्वारा कलाकारी फिल्म समारोह भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय महिलाओं को एक अंतरराष्ट्रीय मंच प्रदान कर रहा है। फिल्म निर्माता और निर्देशक महिलाओं के काम की पहचान कलाकारी फिल्म समारोह के माध्यम से करते हैं। कला एक ऐसा माध्यम है, जिसके माध्यम से हम महत्वपूर्ण संदेश दे सकते […]

कलेक्टर श्री शुक्‍ला ने 17 सितम्‍बर को आयोजित होने वाले वैक्सीनेशन महा अभियान के संबंध में अधिकारियों की ली बैठक

देवास जिले में वैक्‍सीनेशन महा अभियान में 85 हजार व्‍यक्तियों को वैक्‍सीन लगाने का लक्ष्‍य वैक्‍सीनेशन के लिए 400 टीम बनाई, इसमें 50 मोबाईल टीम भी शामिल देवास 13 सितम्‍बर 2021/ मध्‍यप्रदेश सरकार द्वारा पूरे प्रदेश में दिनांक 17 सितम्‍बर 2021 को प्रदेश में कोरोना वैक्सीनेशन का महा-अभियान चलाया जायेगा। कोरोना वैक्सीनेशन महा-अभियान के संबंध में कलेक्टर […]

11 साल की बच्ची को घर में बुलाकर की अश्लील हरकत

शरीफ नामक व्यक्ति पर प्रकरण दर्ज देवास टाइम्स। सिविल लाइन थाना पुलिस ने शरीफ नामक व्यक्ति पर छेड़छाड़ और पास्को एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।शिकायत के अनुसार रविवार को शाम सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक 11 वर्षीय बच्ची घर पर अकेली थी उसके माता-पिता काम पर गए थे। इसी दौरान घर के […]

देवास में नाबालिग के साथ बलात्कार करने वाले मुस्तफा के घर को किया ध्वस्त

देवास टाइम्स/ देवास में 4 सितबंर को एक नाबालिग के साथ शीलनाथ धूनी स्थित क्षेत्र में मुस्तफा अंसारी नामक लड़के ने 14 साल की लड़की के साथ बलात्कार किया था। हिन्दू संगठनों के विरोध के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था। जिस पर कार्यवाही के तहत उसके घर पर आज बुलडोजर चलाया गया।देवास […]

मोक्ष के समग्र कारणों में भक्ति सर्वश्रेष्ठ है – आचार्य विश्वदेवानन्द अवधूत

देवास। कोविड-19 के कारण उत्पन्न महामारी की स्थिति को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन दो दिवसीय धर्म महासम्मेलन का आयोजन आनंद मार्ग प्रचारक संघ के तत्वाधान में 11-12 सितम्बर को आयोजित किया गया। देवास एवं इसके आसपास के जिलों इंदौर, उज्जैन, सीहोर, भोपाल के आनंदमार्गीयो ने घर बैठे ही इस धर्म महासम्मेलन का लाभ उठाया। […]

इनरव्हील क्लब ने किया शिक्षकों का सम्मान

देवास। इनरव्हील क्लब देवास 304 द्वारा 10 सितंबर को शिक्षकों का सम्मान किया गया। शिक्षक सम्मान तो हमेशा ही किया जाता है, इस बार हमारी सोच बनी कि क्यों न उन शिक्षकों का सम्मान किया जाए जिन्होंने अपना पूरा जीवन शिक्षा को समर्पित कर दिया और अभी भी किसी न किसी तरह इस क्षेत्र से […]

मिच्छामि दुक्कडम कहकर एक दूसरे से क्षमा याचना की

मंदिर का वार्षिक द्वार उद्घाटन हुआ संपन्न 12 सितम्बर को वार्षिक बोलियां एवं रथ यात्रा का आयोजन देवास। श्री शंखेश्वर पाश्र्वनाथ मंदिर तुकोगंज रोड पर 11 सितम्बर को 8 दिवसीय पर्यूषण महापर्व की सानंद पूर्णाहूति हुई। जैन समाज के समाजजनों ने एक दूसरे से मिच्छामि दुक्कडम कहकर विगत वर्ष में मन वचन काया से हुई […]

बैर का बदला लेने से, बैर भाव नहीं मिटता, उसे हृदय से मिटाना पड़ता है

पर्युषण पर्व के समाप्ति पर हुआ प्राणि मात्र के प्रति मैत्री रूप संवत्सरी का महाप्रतिक्रमण 12 सितंबर रविवार को  रथ यात्रा एवं वार्षिक बोलियां का होगा आयोजन देवास। पर्वाधिराज पर्युषण पर्व की आज पूर्णाहुति हुई। श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ मंदिर में पर्युषण के पूर्णाहुति अवसर को संवत्सरी महापर्व के रूप में मनाया गया। जिसके अंतर्गत महाप्रतिक्रमण […]

शुभ मुहूर्त में घर घर विराजे विघ्नहर्ता गणेश

देवास। कोरोना महामारी की वजह से पिछले वर्ष भी गणेश उत्सव का फीका रहा था, लेकिन इस बार बाजार में रोनक और भीड़ देखने को मिल रही है। लोग भगवान गणेश को घर ले जाने के लिए आतुर नजर आए। शहर में गणेश प्रतिमाओं की खरीदी के लिए भक्तों की भीड़ आ रही। घर-घर में […]

हाथ ठेला व्यापारी फुटपाथ व्यापारी व आम जन को भेंट किये मिट्टी के गणेश

देवास टाइम्स। विगत 3 माह से अथक मेहनत से इटावा में आदित्य दुबे उनके परिवार व साथियों की सहायता से मिट्टी के इको फ्रेंडली श्री गणेश की प्रतिमा का निर्माण किया जा रहा है निर्माण के पश्चात प्रतिमा का वितरण किया जा रहा है।इसी कार्यक्रम के अंतर्गत आज आदित्य दुबे द्वारा सयाजी द्वारा से फुटपाथ […]

Search By Name / Contact Number