द हिमालय एकेडमी के चार छात्रों का राज्य स्तरीय कराते प्रतियोगिता में चयन

देवास। जिला कराते संघ द्वारा आयोजित 25 वीं जिला स्तरीय प्रतियोगिता पर देवास में आयोजित कराते प्रतियोगिता में द हिमालय एकेडमी के अर्जुन पिता महेश गोस्वामी ने 8 से 9 वर्ष में एवं पियूष पिता जितेन्द्र धाकड़ ने 10 से 11 वर्ष में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। रोमा पिता निलेश चौधरी ने 12 से 13 वर्ष में एवं जुनेद पिता युनूस पटेल ने 10 से 11 वर्ष में द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक प्राप्त किया। दिनांक 05.01.2018 से 08.01.2018 तक उज्जैन में होने वाली राज्य स्तरीय कराते प्रतियोगिता में इन छात्रों का चयन हुआ।
विद्यालय प्राचार्य आयुषी जैन एवं कराते प्रशिक्षक प्रिंस सरोनिया, प्रिया प्रजापति, सुरूचि सेठी, दिलीप राठौड़ ने बच्चों को बधाई दी। उपरोक्त जानकारी दीपसिंह राजपूत ने दी

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply