प्रेस्टीज प्रबंधन संस्थान द्वारा विद्यार्थियों के लिए इंडस्ट्री विजिट का आयोजन

देवास / प्रेस्टीज प्रबंधन संस्थान  के  आई टी डिपार्टमेंट द्वारा बी.सी.ए. के विद्यार्थियों को आई.टी. गीक्स वेब डिजाइनिंग और डेवलपमेंट कम्पनी, देवास  में विजिट करवाई गई। इस दौरान छात्रों ने इंडस्ट्री की सारी गतिविधियों और कार्य प्रणाली का अवलोकन किया। कंपनी के पीआरओ वाटसन वाघेला जी  ने छात्रों के साथ कंपनी की कार्य प्रणाली को साझा किया। कंपनी द्वारा दी जाने वाली सेवाओं में शोपिफाई, वेब डिजाइनिंग, मोबाइल ऐप सॉल्यूशंस, ई-कॉमर्स ,  ग्राफिक्स डिजाइन,   मैजेंटो और वर्डप्रेस आदि प्रमुख नाम है।

इन सभी  के बारे में कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा  जानकारी प्रदान की गई। संस्था के आई टी विभाग  के प्रमुख डॉ योगेंद्र सिंह राजावत ने कहा कि यह विजिट विद्यार्थियों के लिए  सॉफ्टवेयर के क्षेत्र में  करियर का चुनाव करने  और उनके  कौशल विकास की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण और सहायक सिद्ध होगी। प्रो अंजलि माधवानी , प्रो मेघा जोशी व प्रो अर्पित गाँवशिंदे ने विजिट के दौरान विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया तथा उनके संदेहों को स्पष्ट किया।  संस्था के निदेशक प्रो डॉ अजित उपाध्याय ने कहा कि इंडस्ट्री विजिट सैद्धांतिक ज्ञान को औद्योगिक ज्ञान के साथ जोड़ने में मदद करती है तथा इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए संस्था द्वारा  ऐसे आयोजन भविष्य में भी किए जाते रहेंगे।

Post Author: Vijendra Upadhyay