4 स्वर्ण, 1 रजत व 1 कांस्य पदक जीता सीआईए ने….

सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी, देवास के छात्र-छात्राओं ने दूनवेली पब्लिक स्कूल, नालागढ़ (हिमाचल प्रदेश) में आयोजित केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित राष्ट्रीय रोप स्कीपिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुये 4 स्वर्ण, 1 रजत व 1 कांस्य पदक प्राप्त किया।
उक्त जानकारी देते हुये विद्यालय के खेल निदेशक श्री आकाश अरोरा ने बताया कि प्रतियोगिता के अण्डर 14 बालिका वर्ग के डबल डच स्पीड रीले एवं डबल डच पेयर रीले में अनुष्का राजपूत, सृष्टि नाहर, दीक्षा चैहान एवं आईष्का शर्मा की टीम ने दोनों इवेंट में प्रथम स्थान अर्जित कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
इसी प्रकार अण्डर 14 बालिका वर्ग के 30 सेकंड स्पीड स्प्रिंट इवेंट में आईष्का शर्मा ने स्वर्ण पदक एवं 3 मिनिट स्पीड इंडोरेंस में अनुष्का शर्मा ने रजत पदक प्राप्त किया।
अण्डर 19 बालिका वर्ग के डबल डच पेयर स्पीड में मित्रा शुक्ला, अंशिता बघेल, खुशी राणा एवं अनुशा शर्मा ने प्रथम स्थान अर्जित कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
इसी प्रकार डबल डच स्पीड रीले में इसी टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक हासिल किया।
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती रीटा सिंह एवं निदेशक श्री चरनजीत सिंह अरोरा ने बधाई प्रेषित करते हुये शुभकामनाएॅं दी।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply