देवास। संस्था सिद्धि विनायक द्वारा लालगेट के राजा का दस दिवसीय महोत्सव अंतिम दिनो में पहुंच चुका है। जिसका गुरूवार को समापन होगा।
संस्था के अध्यक्ष रवि जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्था द्वारा गणपति महोत्सव के दौरान प्रतिदिन विभिन्न सांस्कृति आयोजन एवं प्रतियोगिताएं हुई, जिसमें शहर के महिलाओ और बच्चो ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हजारो की संख्या में भक्तजन प्रतिदिन दर्शन करने आ रहे है। मंगलवार को भगवान सिद्धि विनायक को 1156 प्रकार की प्रसादी का महाभोग लगाया गया। महाआरती मुख्य अतिथि विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार सहित संस्था सिद्धिविनायक की महिला मंडल ने की। तत्पश्चात शहर के प्रतिभाशाली बच्चो द्वारा रंगारंग प्रस्तुति दी गई, जिससे भक्तो ने खुब निहारा।