नेशनल लोक अदालत का आयोजन

देवास। शनिवार को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। नगर निगम द्वारा शहर के समस्त बकाया कर दाताओ को सम्पत्तिकर, जलकर, लायसेंस फीस, निगम स्वामित्व की मार्केट दुकान किराया आदि के बिल तामिल किए गए है। महापौर सुभाष शर्मा, आयुक्त संजना जैन ने बताया कि करदाताओ को कर भरने की सुविधाओ हेतु निगम कार्यालय भवन में सम्पत्तिकर के 8 कैश काउंटर तथा जलकर के 7 कैश काउंटर स्थापित किए गए है। इसी प्रकार न्यायालय परिसर में सम्पत्तिकर के 6 एवं जलकर के 5 कैश काउंटर लगाए गए है।
लोक अदालत में बकाया सम्पत्तिकर, जलकर जमा करने पर लगने वाले सरचार्ज (अधिभार) में छूट प्रदान की जावेगी। निगम कार्यालय में बकाया करो को जमा करने का समय प्रात: 9.30 बजे से कार्य समाप्ति तक तथा न्यायालय परिसर में प्रात: 10.30 बजे से सायं 5.30 बजे तक रहेगा। महापौर एवं आयुक्त ने बताया कि करदाताओ की सुविधाओ को दृष्टिगत रखते हुए पीने के पानी की व्यवस्था के साथ ही वरिष्ठ नागरिको एवं महिलाओ के लिए बैठने की व्यवस्था की गई है। महापौर एवं आयुक्त ने करदाताओ से अपील की है कि वे अपने बकाया करो की राशि जमा करवाकर दी जा रही सरचार्ज की छूट का लाभ लेवे।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply