देवास। नवरात्रि महापर्व कल से आरंभ होने वाला है। शहर माँ की अगवानी के तैयार है। शहर में नवरात्रि महोत्सव के दौरान होने वाले गरबा आयोजन सफलता पूर्वक सम्पन्न हो, इस हेतु समस्त गरबा मण्डलियो की बैठक श्री कैलादेवी मंदिर परिसर के सत्संग हाल में सम्पन्न हुई। उक्त जानकारी राहुल रामराज ने बताया कि बैठक मे मण्डलियो के सदस्यो से विभिन्न विषय जैसे गरबा पाण्डाल में गैर धर्म के लोगो का गरबा पांडाल में प्रतिबंधित रखा जाए। फिल्मी गानो पर बहनों/महिलाओं को गरबा ना कराते हुए देश की संस्कृति व सभ्यता का ध्यान रखा जाए। साथ ही मर्यादित कपड़ो का ध्यान रखें आदि पर चर्चा की गई। बैठक के एक दिन पूर्व कलेक्टर को भी उपरोक्त विषय से ज्ञापन के माध्यम से अवगत करा दिया गया है।
बैठक में मुख्य रूप से धर्म जागरण के जिला प्रमुख अमरदेव जी, अखण्ड हिन्दू सेना संभागीय उपाध्यक्ष अतुल शुक्ला हिन्दू संगठन व विभिन्न गरबा मंडलियो के सदस्य एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।